विद्यावती स्कूल में संस्कारों पर हुई मैराथन चर्चा : छात्र का अनुशासित जीवन उसके भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है_रानू ठाकुर

Ganesh Bhardwaj Tue, Aug 25, 2026

भिंड - संवाददाता

गुरु एवं वरिष्ठ जनों के संबंध से किसी भी छात्र के जीवन में महत्वपूर्ण चार तत्व का इजाफा होता है जो है आयु, विद्या, यश और बल। उक्त कथन भारत विकास परिषद शाखा जागृति द्वारा आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल की प्रांगण में समाजसेवी गणेश भारद्वाज ने कहे। उन्होंने कहा प्रत्येक बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होना होगा तभी हमारा राष्ट्र आगे बढ़ सकेगा।

शाखा उपाध्यक्ष श्रीमती रानू ठाकुर ने अपने संबोधन में बच्चों से अनुशासनात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा छात्र जीवन का अनुशासन भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रत्येक छात्र को अध्ययन के साथ-साथ शिष्टाचार और संस्कार से पूर्ण होना चाहिए।

परिषद के प्रकल्प संयोजक अमित दुबे ने वर्तमान गुरु वंदन की पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों को झुकने और आदर का भाव आत्मसात करने की बड़ी अनूठी पहल है। उन्होंने बताया कि शासन की नवीन शिक्षण नीति के अनुसार परिषद के संस्कार प्रकल्प का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन अति महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार राहुल श्रीवास ने बताया की शाखा के द्वारा इस सत्र के गुरुवंदन में आज कार्यक्रम क्रमांक 30 संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया शाखा न्यूनतम 51 कार्यक्रम करने के नियोजन से कार्य कर रही है।

आज की कार्यक्रम में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार श्रवण कुमार पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ में प्रांतीय संयोजक बाल संस्कार शिविर धीरज शुक्ला, सहसंयोजक कैलाश नगरिया, उषा नगरिया, देविकांत बरुआ , सौरव चड्डा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें