: राष्ट्र का सम्मान व उत्थान ही भाजपा कार्यकर्ता का मुख्य ध्येय - बरुआ
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
राष्ट्रभक्ति राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र का सम्मान ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का मुख्य ध्येय है। भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में जुटी है। यह बात मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने आज डॉ रमेश दुबे के निज निवास मातृछाया पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कही। इससे पहले कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ का आज दुबे फॉर्म हाउस भरौली रोड पर आत्मीय स्वागत किया गया।श्री बरुआ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास सौजन्य भेंट हेतु पहुँचे थे।।इस अवसर पर डॉ रमेश दुबे ने श्री बरुआ के साथ प्रदेश की शिवराज सरकार की शिक्षा नीति ,भाजपा संगठन के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग एवं संगठन सम्बन्धी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर डॉ रमेश दुबे ने अध्यक्ष श्री बरुआ का अपने निवास पर शॉल एवं श्री फल भेँट कर सम्मानित करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा जिला मंत्री शिवप्रताप सिंह कुशवाह,श्अनुराग मिश्रा, अमित दुबे, संतोष ,वनखण्डेश्वर मंडल अध्यक्ष श्मित जैन , राजीव पराशर, उपेंद्र राजोरिया विकास शर्मा, श्री रवि बाजपेई, लटूरी प्रसाद शर्मा, शैलू रितोरिया, सुशील बरुआ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
विज्ञापन