: एशियन चैंपियनशिप में भिंड की पूजा ने गोल्ड और गजेंद्र सिंह ने जीता सिल्वर
Admin Sat, Apr 20, 2024

भिंड - संवाददाता
जापान की राजधानी टोक्यो में 18से 21 अप्रैल तक चल रहे 2024 पैरा कैनो एवं कयाकिंग एशियन चैंपियनशिप में भिंड गौरी सरोवर स्थित किशोरी बोट क्लब से निकले खिलाड़ी पूजा ओझा पुत्री श्री महेश ओझा ने प्रथम स्थान पाकर के गोल्ड मेडल हासिल किया गजेंद्र सिंह पुत्र यशवंत सिंह निवासी जगन्नाथ पुरा रोन भिंड ने द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया, वही राजवीर सिंह बघेल पुत्र अर्जुन सिंह ग्राम चंदू पुरा अपने इवेंट में पांचवें स्थान पर रहे।
भिंड से मार्गदर्शन देने वाले प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव वोट क्लब संरक्षक भारतीय टीम की प्रमुख कोच मयंक ठाकुर कोच अनिल राठी महिला कोच नाजिस मंसूरी फिजिकल कोच रिंकू सिंह डाक्टर ईशा जोशी इन खिलाड़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहे जिसके परिणाम स्वरूप यह है मेडल प्राप्त हुए।
इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर भिंड कयाकिंग केनोइग अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुशवाह, सचिव डॉक्टर योगेंद्र यादव, राहुल यादव भूरे गगन शर्मा अनिल माझी भिंड किशोरी बोट क्लव प्रशिक्षक निश्चल यादव सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी हे।
विज्ञापन