: पहलवान रीतिका दिलाएंगी भारत को सातवां मेडल!

Admin Sat, Aug 10, 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज दोपहर लड़ेंगी कुस्ती, भारत को पदक कीआखिरी उम्मीद रीतिका हुड्डा से

खेल संवाददाता, नई दिल्ली

पहलवान रीतिका हुड्डा शनिवार को पेरिस ओलंपिक में कुश्ती स्पर्धा में भारत की ओर से अंतिम चुनौती पेश करेंगी। रीतिका एक पदक और जीतने की भारत की अंतिम उम्मीद हैं, भारतीय दल की 6 वीं और अंतिम पहलवान रीतिका अपने पहले राउंड में हंगरी की बर्नडेट नेगी से मुकाबला करती हुई दिखाई देगी।

भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा शनिवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती स्पर्धा में भारत की तरफ से आखिरी चुनौती पेश करती हुई दिखेंगी। रीतिका एक और पदक जीतने की भारत की अंतिम उम्मीद हैं। दीपिका अगर यह मेडल जीती है तो भारत टोक्यो ओलंपिक के बराबर पदकों की संख्या पर पहुंच जाएगा। भारतीय दल की छठी और अंतिम पहलवान रीतिका अपने पहले राउंड में हंगरी की बर्नडेट नेगी से मुकाबला करेंगी। नेगी यूरोपीय चैंपियनशिप में दो बार कांस्य जीत चुकी हैं।
रीतिका हुड्डा का मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनिट बजे होगा। रीतिका महिलाओं की 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपने राउंड ऑफ 16 अभियान की प्रारंभ करेंगी। अगर वह इस चुनौती को पार करने में सफल रहीं तो इसी दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल जीतने पर वह देश के लिए पदक कर सकती हैं।

यहां हम बता दें कि रीतिका हुड्डा हरियाणा की रहने वाली हैं। रीतिका ने मिस्र में 2023 इब्राहिम मुस्तफा कुश्ती रैंकिंग सीरीज में महिलाओं की 72 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। दीपिका ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक भी जीता है। इसके अलावा हुड्डा ने बुडापेस्ट कुश्ती रैंकिंग सीरीज 2024 में सिल्वर मेडल जीता था। पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रीतिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें