: पचैरा तिहरे हत्याकांड में 11 गिरफ्तार, चार की गिरफ्तारी शेष
Admin Tue, Jan 17, 2023
पचैरा ट्रिपल मर्डर केस में शेष आरोपियों में से 06 आरोपियों सहित 11 आरापियों को किया गिरफ्तार
गणेश भारद्वाज - भिंड
15 जनवरी को थाना मेहगाँव पर फरियादी मनोज त्यागी निवासी पचे lरा ने उपस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट की, कि ग्राम पचैरा मे पंचायत भवन के पास आरोपीगणो ने दिनदहाडे हथियारो से सुसज्जित होकर एक राय होकर सरपंची चुनाव संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर 1. हाकिम प्रसाद त्यागी 2. गुल्लू उर्फ अनुज त्यागी 3. पिंकू उर्फ धीरेन्द्र त्यागी में गोली मार कर हत्या कर दी है जिस पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 10/23 धारा 302,307 आदि धाराओ मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एसडीओपी अरविन्द शाह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मर्डर के 24 घण्टे के अन्दर 05 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया बाद शेष अन्य आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी मेहगाँव वरुण तिवारी मय फोर्स एवं साईबर सब इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह, दीपेन्द्र सिंह यादव, एएसआई वैभव तोमर, सत्यवीर एवं टीम द्वारा पचैरा ट्रिपल मर्डर के अन्य आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिये कई स्थानो पर दविशें दी गई जिसमे एसडीओपी अरविन्द शाह के निर्देशन में गठित उपरोक्त टीम के निरंतर व अथक प्रयासों से घटना मे शामिल शेष अन्य आरोपियों में से 06 आरोपियों गौरव त्यागी, सौरव त्यागी, विकास त्यागी, अनूप त्यागी, अनिल त्यागी व प्रमोद त्यागी गिरफ्तार कर घटना मे कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किये गये हैं। ज्ञात हो कि गत रविवार को एक पूर्व सरपंच पति बंटी त्यागी और उसके साथी करीब 15 लोगों के द्वारा 55 वर्षीय हाकिम त्यागी,22 वर्षीय बल्लू त्यागी और 35 वर्षीय धीरेंद्र त्यागी की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मंगलवार को दूसरी बार में गिरफ्तार किए गए आरोपी
गौरव त्यागी, सौरव त्यागी, विकास त्यागी, अनूप त्यागी, अनिल त्यागी व प्रमोद त्यागी
बीते रोज सोमवार को गिरफ्तार आरोपी
शिवसागर त्यागी रामानंद त्यागी, जितेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी और संयम त्यागी
इनकी गिरफ्तारी अभी शेष
निशांत उर्फ बंटी त्यागी, नरेंद्र त्यागी, विवेक त्यागी व एक अज्ञात की गिरफ्तारी अभी शेष है।

विज्ञापन