: नीमच में डोडाचुरा, हथियारों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
Admin Tue, Sep 27, 2022
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही
नीमच - संवाददाता
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहां एक ओर भारी मात्रा में डोडाचुरा की बरामदगी की गई। साथ ही अवैध हथियारों के साथ तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है दरसल रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीपुरा क्षेत्र मे सीबीएन के अधिकारियों ने छापा मारा। जहां तलाशी लेने पर गोदाम मे कुल 1083.150 किलोग्राम की बरामदगी की गई। ऑपरेशन के दौरान तस्करो ने सीबीएन के अधिकारियों पर कई बार हमला करने की कोशिश भी की लेकिन टीम ने पुरे सूझ-बुझ के साथ काम लेते हुए इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपितयो ने गोदाम बनाकर उसके चारों ओर दीवार का निर्माण किया हुआ था जिसमे उनके द्वारा अवैध गतिविधियां अंजाम दी जाती थी। कार्यवाई मे 1083.150 किलोग्राम वजनी डोडा चूरा के 51 बैग के साथ 3 वाहन महिंद्रा पिकअप, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई i20 को जब्त की गयी। मौके से एक बिना लाइसेंस वाली 12 बोर की गन जिसमें 23 जिंदा राउंड और 2 खाली कारतूस और 38 जिंदा राउंड और 7.65 एमएम का खाली कारतूस भी बरामद किया गया है। मामले 3 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाई मे सीबीएन की टीम के साथ मध्य प्रदेश पुलिस की भी मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन