: भिंड के 5 क्रिकेटर्स का मध्य प्रदेश अंडर 16 और 19 कैंप के लिए चयन
Admin Tue, Jun 13, 2023
13 जून से 5 जुलाई तक इंदौर में होगा प्रशिक्षण कैंप का आयोजन
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा मध्य प्रदेश के अंडर 16 और अंडर 19 प्रशिक्षण कैंप आयोजित किए जाने के लिए खिलाड़ियों की 24- 24 क्रिकेटर्स की चयन सूची जारी कर दी है । इन क्रिकेटर्स में भिंड के पांच खिलाड़ियों के नाम सम्मिलित किए गए हैं। यह भिंड के लिए बड़ी ही गौरव की बात है । जहां अंडर 16 प्रशिक्षण कैंप के लिए करन तोमर और पारस कुमार का चयन किया गया है वहीं मध्यप्रदेश की अंडर-19 टीम प्रशिक्षण कैंप हेतु ऑफ स्पिनर विष्णु भारद्वाज, विकेटकीपर और बेट्स मैन सक्षम पुरोहित और स्पिनर रोहित राजावत को चयनित किया गया है। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों आयोजित हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया था । अंडर-19 टीम के विष्णु भारद्वाज के द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक विकेट लिए गए तो वहीं बेटसमैन सक्षम पुरोहित के द्वारा सर्वाधिक रन बनाए गए थे। बेहतरीन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के चलते इन क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन अब मध्य प्रदेश की टीम के लिए आयोजित होने वाले 24- 24 सदस्यीय कैंप के लिए किया गया है। यह सभी खिलाड़ी भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में कोच (गुरुदेव) रवि कटारे प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और चंबल डिवीजन के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों के चयनित किए जाने पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता, तस्लीम खान बीडीसीए के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव पंकज चतुर्वेदी एवं टीम के प्रशिक्षक रवि कटारे ने हर्ष व्यक्त किया है और इन सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।





चयनित क्रिकेटर्स का वर्ष 2022- 23 का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विष्णु भारद्वाज -
वर्ष 2022- 23 ने आयोजित अंडर - 19 इंटर डिवीजनल हीरालाल गायकबाड़ ट्राफी में प्रदेश में सर्वाधिक 5 मैच में तीन पारियों में 5 - 5 विकेट लेते हुए बार 29 विकेट झटके।

सक्षम पुरोहित -
वर्ष 2022- 23 ने आयोजित अंडर - 19 इंटर डिवीजनल हीरालाल गायकबाड़ ट्राफी में प्रदेश में 4 सतक लगाते हुए सर्वाधिक 648 रन बनाए और शानदार विकेट कीपिंग की।

रोहित राजावत -
वर्ष 2022- 23 ने आयोजित अंडर - 19 इंटर डिवीजनल हीरालाल गायकबाड़ ट्राफी में तीन मैच में 12 विकेट लिए।

पारस कुमार -
वर्ष 2022- 23 में आयोजित अंडर - 16 इंटर डिवीजनल राज सिंह डूंगरपुर ट्राफी में प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

करण तोमर -
वर्ष 2022- 23 ने आयोजित अंडर - 16 एम एम जगदाले इंटर डिवीजनल ट्राफी में 5 मैच में 360 रन बनाए।
विज्ञापन