: तमंचा के साथ 5 हजार का इनामी दबोचा

Admin Sun, Mar 19, 2023

झांकरी (मौ )पुलिस ने हत्या के प्रयास में पांच हजार रुपए के ईनामी आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

भिण्ड - संवाददाता

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी मौ उदयभान सिंह यादव व झांकरी चौकी प्रभारी सुधीर कुशवाह के नेतृत्व में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रभारी झांकरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह यादव और उनकी टीम द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी सोनू गुर्जर पुत्र अमरसिंह गुर्जर निवासी अतरसोहा थाना मौ को थाना के अ.क्र. 58/22 धारा 307, 294, 34 भादवि 25/27आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी झांकरी चौकी उपनिरीक्षक अजय सिंह यादव, प्र. आर. इरशाद, आर. धर्मेंद्र आर. जहीर,आर. ओमवीर आर. सुनील की सराहनीय भूमिका रहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें