: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में लगी आग, 78 वर्षीय वृद्धा की मौत
Admin Sat, Jan 6, 2024
घर के दो बच्चे और एक महिला भी झुलसी, जिला अस्पताल में भर्ती

भिंड - संवाददाता
फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 7 में एक घर में सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ जिससे आग भड़क गई। इस घटना में पहले फ्रीज का कंप्रेशर और फिर सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 78 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं घर की बहू और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब नौ बजे की बताई जा रही है। घायलों को इलाज के ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक फूफ के वार्ड सात निवासी मनोज जोशी के घर गैस का सिलेंडर आया था। गैस का रिसाव होने से पूजा घर के दीपक की लौ से घर में आग भड़क गई। आगजनी में सबसे पहले फ्रीज का कंप्रेशन फटा फिर पास में रखा गैस सिलेंडर भी कुछ देर में फट गया। इस घटना में मनोज की 78 वर्षीय मां कमला देवी पत्नी कृष्णमुरारी जोशी आग की चपेट में आ गई। साथ ही 14 वर्षीय खुशी पुत्री मनोज जोशी और 10 वर्षीय देवू जोशी पुत्र सोनू जोशी भी झुलस गई। इधर आग लगते ही बच्चों को बचाते समय बहू रंजना जोशी पत्नी योगेश जोशी गंभीर रूप से झुलस गई। सभी घायलों को सबसे पहले स्थानीय प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से रंजना को सीधे ग्वालियर रेफर किया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन