: सांसद बनने 9 अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल, कल होगी जांच, 22 तक नाम वापस

Admin Fri, Apr 19, 2024

भाजपा से संध्या राय, कांग्रेस से फूल सिंह बरैया और बसपा से देशाशीष जरारिया ने किया नामांकन दाखिल

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र-02 में नाम निर्देशन पत्र जमा होने के अंतिम दिन तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के समक्ष कुल 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए। भाजपा से संध्या राय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री फूल सिंह बरैया एवं बहुजन समाजपार्टी से देवाशीष जरारिया, बहुजन मुक्ति पार्टी से रेखा शाक्य, राष्ट्रीय जनसंचार दल से विकाश के अलावा हरिचरन, राकेश, हरिमोहन व उमेश के द्वारा भी नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए। जमा किये गये नाम निर्देशन पत्रो की जांच 20 अप्रैल 2024 को की जाएगी। उम्मीदवारो द्वारा 22 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

प्रिंट और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए- सामान्य प्रेक्षक

लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02-भिण्ड के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती रंजिता ने जिला पंचायत कार्यालय में स्थापित एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एमसीएमसी के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमें, एडीएम और उप निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत उपाध्याय भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष में इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया की मॉनीटरिंग कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सामान्य प्रेक्षक श्रीमती रंजिता ने एमसीएमसी कक्ष पहुँचकर मीडिया सेल में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। विभिन्न चौनलों की निरंतर मॉनीटरिंग के साथ ही सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर प्रकाशित होने वाली खबरों और विज्ञापनों की निरंतर की जा रही मॉनीटरिंग से अवगत कराया गया।
सामान्य प्रेक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि इलेक्ट्रोनिक चौनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए। किसी भी माध्यम से पेड न्यूज का कोई मामला सामने आता है तो उसे संज्ञान में लाया जाए। इसके साथ ही विज्ञापनों पर भी सतत् निगरानी की जाए।

समस्त प्रत्यासी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान व्यय लेखा रजिस्टर का निरीक्षणअनिवार्यतः कराएं - जिला निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 02 भिण्ड दतिया (अ.जा.) के प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर का निरीक्षण अनिवार्यतः कराया जाना है। प्रत्यासी निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर का निरीक्षण 23 अप्रैल, 30 अप्रैल, 04 मई 2024 को प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में करा सकते हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने समस्त प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-02 भिण्डध्दतिया (अ.जा.) से कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर को विहित रीति से भरकर मय प्रमाणकों (वाउचरों) व अद्यतन बैंक पासबुक के साथ आप स्वयं या अभिकर्ता के माध्यम से उक्त दिनांकों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। प्रस्तुत प्रमाणकों, अद्यतन बैंक पासबुक व निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर के भरे हुये पन्नों की हस्ताक्षरित छायाप्रति भी साथ लावें। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उक्त दिनांकों में लेखा रजिस्टर का विधिवत निरीक्षण न कराये जाने पर प्रत्याशी द्वारा विहित रीति से लेखा नहीं रखा गया है माना जाकर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने का प्रावधान है।

सामान्य प्रेक्षक से सर्किट हाउस भिण्ड में प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तक मिल सकेंगे आमजन
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 02-भिण्ड संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये श्रीमती रंजिता को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिनका स्थानीय मोबाइल नं.9238818680 है तथा इनके लाइजिंग ऑफीसर आशुतोष श्रीवास्तव, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत भिण्ड मोबाइल नं. 9926748081 है।
लोक सभा निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक से मिलने का समय प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तक सर्किट हाउस भिण्ड रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें