: भौतिकी के प्रश्नपत्र में एक नकलची पकड़ा...
Admin Mon, Mar 6, 2023
कलेक्टर ने हायर सेकेण्डरी की चल रही परीक्षाओं का किया निरीक्षण
हायर सेकेण्डरी की बोर्ड परीक्षा में कुल 16976 छात्र-छात्राओं में से 16173 उपस्थित रहे, 803 रहे अनुपस्थित, एक नकल प्रकरण दर्ज…
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफॉर्मिंग एण्ड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास विषय के प्रश्न पत्र की चल रही परीक्षा में शा. डाइट भिण्ड, शा.मा.वि. विक्रमपुरा, शा.उमावि क्रमांक 02, शा. कॉटनजीन क्रमांक 01, शा.मा.वि. एस.ए.एफ बटालियन भिण्ड परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित भयमुक्त परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जावे कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था ठीक होना चाहिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में ड्यूटी के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों की उपस्थिति एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा केन्द्र में शामिल विभिन्न स्कूल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में एक नकल प्रकरण दर्ज
हायर सेकेण्डरी के फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफॉर्मिंग एण्ड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास विषय की परीक्षा में कुल 16976 छात्र-छात्राओं में से 16173 उपस्थित रहे, 803 अनुपस्थित रहे, चौधरी रुस्तम सिंह डीएड कॉलेज भिण्ड में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया।

सोशल मीडिया पर फिजिक्स का पेपर लीक संबंधी खबर अफ़वाह, जिला प्रशासन ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर फिजिक्स का पेपर लीक संबंधी खबर अफ़बाह है ।कोई फ़र्ज़ी पेपर ग्रुपों पर सर्कुलेट किया जा रहा है , जिसे आज आयोजित पेपर बताया जा रहा है ।ख़बर की जाँच करने पर पता चला की ख़बर असत्य है एवं वायरल पेपर किसी ने ग़लत तरह से पेश करते हुए ग्रुपों पर डाला है।यह कृत्य जिले में आयोजित परीक्षा को दूषित करने का प्रयास है।ऐसी स्थिति में जिन व्यक्तियों द्वारा यह किया है,उनके विरुद्ध परीक्षा के संबंध में जारी धारा 144,सोशल मीडिया में अफ़वाभ फैलाने एवं परीक्षा अधनियम अंतर्गत एफ़आईआर की कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन