: पचनद के तट पर सजेगी साहित्य और कला की महफ़िल...
Admin Wed, Feb 14, 2024

चंबल लिटरेरी फेस्टिवल 16 फरवरी से, साहित्य और कला से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां होंगी शामिल

गणेश भारद्वाज - भिंड
पचनद: चंबल लिटरेरी फेस्टिवल (चंबल साहित्य महोत्सव) का आयोजन 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. चंबल संग्रहालय और द ऐंट्स का संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे चंबल साहित्य महोत्सव 16, 17 और 18 फरवरी तक चलेगा. इस तीन दिवसीय महोत्सव में कवियों, साहित्यकारों, लेखकों, अभिनेताओं और पत्रकारों की महफ़िल सजेगी. इस साहित्य महोत्सव का मकसद कला और साहित्य को बढ़ावा देने के साथ ही चंबल के कल, आज और कल पर चर्चा करना भी होगा.चंबल साहित्य उत्सव के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि चंबल साहित्य का मकसद न सिर्फ चंबल और पचनद से लोगों को परिचित कराना भी होगा. पचनद के किनारे ही पूरा आयोजन होने जा रहा है. पचनद के किनारे ही टेंट लगाए गए हैं. खाने और रुकने के लिए टेंट में ही इंतज़ाम होगा. आयोजन भी ऐसे ही टेंट्स में होगा. आयोजन समिति के सदस्य खालिद नाईक, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, सौरभ अवस्थी, अजय कुमार ने बताया कि आयोजन के दौरान हेरिटेज वाक, फोटो प्रदर्शनी, फिल्म स्क्रीनिंग होगी. चंबल के ताने बाने पर बात होगी.
ये है पूरा कार्यक्रम
पहले दिन 16 फरवरी को उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा. इसमें पंचनद 'कल, आज और कल' को लेकर चर्चा होगी. इसके बाद साहित्य में बीहड़ और बीहड़ में साहित्य को लेकर चर्चा होगी. फ़िल्म स्क्रीनिंग एवं सांस्कृतिक संध्या- शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगी.
दूसरे दिन का कार्यक्रम:
दूसरे दिन 17 फरवरी को लेखन एवं कहानी कहने की कार्यशाला सुबह 10 से 11 बजे तक, स्वाभाविक सौंदर्य का पर्याय चंबल पर चर्चा सुबह 11 से 1 बजे तक, ब्रेक के बाद चंबल का सामाजिक तानाबाना पर चर्चा दोपहर 2 बजे बजे 4 बजे तक होगा. इसके बाद संगीतमय शाम 5 बजे से 8 बजे होगी.
तीसरे दिन का कार्यक्रम:
हेरिटेज वॉक सुबह 8 से 2 बजे तक होगी. हेरिटेज वॉक- जगम्मनपुर किला, बीहड़ सफारी (चंबल संग्रहालय से चंबल आश्रम) तक होगी. इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम एवं चंबल क्षेत्र से संबंधित पुस्तकें, दस्तावेज, पत्रिकाएं, प्राचीन सिक्के, पत्र एवं लोक संस्कृति से जुड़ी दुर्लभ सामग्रियों की चंबल संग्रहालय द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन होगा. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान प्रदेशों के चंबल अंचल के फोटोग्राफरों द्वारा ली गई तस्वीरों की प्रदर्शनी लगेगी.
चंबल लिट्रेरी फेस्टिवल में आमंत्रित अतिथि
चंबल साहित्य महोत्सव में लेखक-फिल्मकार विद्या भूषण रावत, वरिष्ठ लेखक डॉ. रणधीर सिंह रूहल, कवि-संस्कृतिकर्मी राम जनम सिंह, साहित्यकर्मी डॉ. भगवान सिंह निरंजन, वरिष्ठ पत्रकार-फोटोग्राफर अनिल सिंदूर, सरोकारी वकील सूरज रेखा त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, वरिष्ठ कवि विजय सिंह पाल, क्रांतिकारी वंशज अजय पांडेय, वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रवीण परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार, कवि देवाशीष आर्य, एडवोकेट, इतिहासकार और शहीद वंशज देवेन्द्र सिंह चौहान, फिल्म अभिनेता आरिफ शहडोली, शोधार्थी और पत्रकार अजय शर्मा, शिक्षक धीरेन्द्र भदौरिया, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हिदायत, विचारक प्रोफेसर धर्मेन्द्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विनोद त्रिपाठी, संस्कृतिकर्मी प्रोफेसर मो. नईम, सामाजिक कार्यकत्री रिहाना मंसूरी, चर्चित शायर शफीकुर्रहमान कश्फी आदि मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन