: शैक्षणिक,सामाजिक आर्थिक,मानसिक एवं शारीरिक तथा पारिवारिक स्थितियों पर नशे का पड़ता है दुष्प्रभाव
Admin Fri, Jun 16, 2023

नारकोटिक्स शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में दिनांक १२-६-२३ से २६-६-२३ तक सतत् संचालित "नशामुक्त पखवाड़ा" के कार्यक्रम आयोजन श्रृंखला में १६-६-२३ शुक्रवार को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत एक व्याख्यान तथा परिचर्चा का आयोजन आईटीआई परिसर भिण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर NCC की 30 एमपी बटालियन के समर कैंप में 350 कैडेट तथा एनसीसी के सैनिक अधिकारीगण के समक्ष किया गया ।
भिण्ड - संवाददाता
नशामुक्ति संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप जनता महाविद्यालय के प्रोफेसर इकबाल अली ने युवा महिला , पुरुष कैडेट के समक्ष जीवन के टीन एज, शैक्षणिक , सामाजिक आर्थिक , मानसिक एवं शारीरिक तथा पारिवारिक स्थितियों पर नशे के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए , सभी तरह के नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों ,उनके प्राप्त होने के स्रोत, अवैध व्यापार , कानूनी प्रावधान रोकथाम ,और समाज में नशा ग्रस्त लोगों के उपचार , समझाइश , काउंसिलिंग, नशामुक्ति केंद्र, शासन की योजनाओं ,और ऐसे अभियानों में वॉलेंटियर के रूप में कार्य करने, समाज में जनजागृति फैलाने के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला और संवाद किया ।।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श् शिवप्रताप सिंह भदौरिया ,खेल विभाग के सीनियर अधिकारी कोच संजय पंकज ने भी अपने विचार रखे , पुलिस लाइन भिण्ड से रक्षित निरीक्षक अरविंद सिंह सिकरवार द्वारा नियत कार्यक्रम सूबेदार आदित्य मिश्रा के संयोजन में पुलिस नशामुक्त पखवाड़ा के बैनर के साथ कार्यक्रम का संचालन आरक्षक रामकुमार पाण्डेय ने किया । मंचासीन आमंत्रित अतिथियों , एनसीसी के अधिकारी एवं कैडेट्स का आभार प्रदर्शन सूबेदार आदित्य मिश्रा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में लगभग 350 NCC कैडेट्स उपस्थित रहे , पुलिस व्यवस्था में प्रधान आरक्षक विपिन सिंह , तेजसिंह ,आरक्षक सूरज मौर्य , शिवशंकर, महिला आरक्षक रंजना तौमर पुलिस लाइन भिण्ड भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन