: अधिया बंदूक व एक राउंड के साथ एक दबोचा...
Admin Tue, Jul 4, 2023
स्थाई वारंटी को थाना ऊमरी पुलिस ने अवैध देशी अधिया बंदूक तथा 01 जिंदा राउण्ड सहित किया गिरफ्तार ।
भिंड - संवाददाता
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व उनकी टीम द्वारा एक फरार आरोपी को अवैध देशी बंदूक तथा 01 जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऊमरी पाण्डरी रोड पर पुलेह मोड़ के पास एक व्यक्ति एक 315 बोर की अधिया लिये घूम रहा है सूचना विश्वसनीय होने से मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचा जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेर कर पकडा जो हाथ में एक 315 बोर की अधिया लिये हुए था जिसे पुलिस कब्जे लेकर चैक किया तो उसके चेम्बर में एक जिंदा राउण्ड लगा था। उक्त व्यक्ति से उक्त अधिया व राउण्ड रखने के संबंध में लायसेंस पूछा तो उसने अपने पास कोई लायसेंस न होना बताया आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त अधिया व राउण्ड जो जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी पर अपराध क्र. 168/2023 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी में अपराध क्र. 235/ 22 धारा 452,354 भादवि, 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध था जिसमें आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसमें आरोपी दिनांक 27 दिसंबर 22 से फरार चल रहा था आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी तथा थाना किसनी जिला मैनपुरी में अवैध हथियार रखने व मारपीट करने, छेडछाड के अपराध पंजीबद्ध है ।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह चौहान, मनोज सिंह, आरक्षक विमल भदौरिया, आलेश सिंह यादव, रविन्द्र उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, अमित बघेल की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही ।
विज्ञापन