: अटेर क्षेत्र में चंबल नदी की बाढ़ से आधा दर्जन गांव प्रभावित, प्रशासन राहत कार्य में जुटा

Admin Wed, Aug 24, 2022

गणेश भारद्वाज भिंड

जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने जिले के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अटेर क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया।
जिला प्रशासन ने बाढ़ आदि स्थिति निर्मित होने पर उससे निपटने सभी तैयारियाँ पूर्व में ही पूर्ण कर ली थीं।
एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के दलों को मय बोट विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद किया गया है।
चंबल का जल स्तर बढ़ने से अटेर के देवालय,नावली वृन्दावन,मुकटपूरा,खेराहट ग्रामों का मार्ग से सम्पर्क कटा है,ग्रामों में पानी भरने जैसी स्थिति नही बनी है ,प्रशासन ग्रामों से एसडीआरएफ बोट के माध्यम से सतत सम्पर्क में है,साथ ही आवश्यक वस्तु जैसे राशन,पानी,स्वास्थ सुविधा आदि की व्यवस्था तैयार रखी है ।इसी के साथ हेलिकॉप्टर के माध्यम से भी राशन आदि सामग्री भेजने की व्यवस्था भी की है।
चंबल नदी एवं जलभराव वाले रास्तों पर आवागमन को रोकने के लिए वैरिगेट्स लगाकर, पुलिस जवान तैनात होकर निगरानी रखे हुए हैं
प्रदेश में हो रही अति वर्षा के कारण चंबल नदी में छोड़े गए पानी से नदी का जलस्तर बढ़़ गया है। जिसकी वजह से किनारे पर बसे गांव में बाढ़ एवं मुख्य मार्ग से कटाव की स्थिति की संभावना के दृष्टिगत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं एसपी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने अटेर क्षेत्र में पहुंच चंबल नदी के जलस्तर को देखा साथ ही चंबल के बाढ़ रहे जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति की संभावना को देखते हुए उसके नियंत्रण एवं बचाव कार्य की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और नदी के आसपास ना जाने की समझाइश दी। उन्होंने गर्भवती महिलायें एवं अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पर जाने हेतु अनुरोध भी किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलस्तर की वृद्धि एवं बाढ़ जैसे हालत बनने पर सतत् निगरानी रखने एवं बढ़ते जल स्तर की सूचना से तुरंत अवगत कराने हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्य हेतु बचाव दल एवं समस्त तैयारियां सहित राशन,पानी एवं स्वास्थ सुविधाओं को पूर्ण रखे जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
चंबल नदी के बढ़ते जल स्तर पर प्रशासनिक अमला निरंतर नजर रखे हुए है। खतरा बढ़ने पर उससे निपटने की सभी तैयारियां पूर्ण कर रखी हैं।इसके साथ ही सुरक्षात्मक रूप में एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के दलों को मय बोट विभिन्न स्थानों पर तैयार रखा गया है। चंबल नदी एवं जलभराव वाले रास्तों पर आवागमन को रोकने के लिए वैरिगेट्स लगाकर, पुलिस जवान तैनात होकर निगरानी रखे हुए हैं। चंबल का जलस्तर बढ़ने से अटेर के प्रभावित ग्रामों में हेलिकॉप्टर के माध्यम से राशन,पानी आदि आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है
चंबल में बढ़ रहे जलस्तर से अटेर क्षेत्र के कुछ ग्रामों का सड़क मार्ग से सम्पर्क टूटने के साथ निचले क्षेत्रों में पानी बढ़ रहा है।इसको देखते हुए प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन ने जलस्तर बढ़ने से प्रभावित ग्रामों में राशन ,पानी आदि आवश्यक सामग्री संवंधित ग्रामों तक हेलिकॉप्टर के माध्यम से भेजी जा रही है।प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन हर स्थिति पर सतत निगरानी रखे हुए तथा सुरक्षा एवं बचाव हेतु सारी तैयारी पूर्ण रखी है।
चंबल में बढ़ रहे जलस्तर से अटेर क्षेत्र के मुकुटपुरा एवं नावली वृन्दावन में आवश्यक सामग्री राशन,पानी आदि हेलिकॉप्टर के माध्यम से एयर ड्रॉप की गयीं।

दूसरी ओर एसडीएम मेहगांव श्री वरुण अवस्थी ने सिंध नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत ग्राम मुसावली का निरीक्षण कर जलस्तर को देखा। इस दौरान सीईओ जनपद, तहसीलदार उपस्थित रहे।

सिंध नदी का जलस्तर

Date 24/8/2022
6 pm
Udi ghat chambal 125.50m
Danger level 119.80 m
Mehda ghat sindh 9.60 m
Danger level 10.1 m
Dedi ghat kwari 2.30 m


चंबल नदी का जलस्तर

Date 24/8/2022
9:00 pm
Udi ghat chambal 126.03m
Danger level 119.80 m

विज्ञापन

जरूरी खबरें