: ग्राम भगवंतपुरा में लगभग 147 साल बाद भारत लौटने के बाद सिंधुदेव महाराज Pकी चौथी पीढ़ी ने भगवन्तपुरा में बनवाया स्कूल भवन, कलेक्टर ने किया श्री गणेश

Admin Sat, Sep 3, 2022

147 साल बाद भारत लौटने के बाद श्री सिंधु देव महाराज और उनके परिवार द्वारा दान कर बनाये गए स्कूल का कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस व जिला शिक्षा अधिकारी हृभुवन सिंह तोमर ने उद्घाटन किया गया।

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की उपस्थिति में विकासखण्ड अटेर के ग्राम भगवंतपुरा के पूर्व निवासी श्री पेमराज महाराज 1875 में प्लासी (कलकत्ता) के जहाज पर दक्षिण अफ्रीका गए थे, उनकी याद में लगभग 147 साल बाद उनकी चौथी पीढ़ी ने भारत लौटने के बाद श्री सिंधु देव महाराज और उनके परिवार द्वारा दान कर बनाये गए स्कूल का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने इस परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा की चौथी पीढ़ी में अपने गांव के प्रति अपने देश के प्रति प्रेम की भावना जो इस परिवार ने दिखाई है वह सराहनीय है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी हृभुवन सिंह तोमर सहित कई अधिकारी और गणमान्य जन मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें