: जनसेवा के माध्यम सेअटेर का सर्वांगीण विकास हमारा प्रथम कर्तव्य : अरविंद
Admin Wed, Sep 20, 2023
मंत्री डा. अरविन्द भदौरिया ने अटेर क्षेत्र में करोड़ों के कार्य का शुभारंभ किया
ग्राम किशूपुरा में 155 लाख की नल जल योजना का भूमिपूजन हुआ

गणेश भारद्वाज - अटेर (भिंड)
मध्यप्रदेश सरकार का एक ही ध्येय और लक्ष्य है जनता की भलाई के लिए जो भी किया जा सकता है उसको हम कर रहे हैं। जन सेवा के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। यह बात अटेर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए सहकारिता एवम लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कही।
मंत्री श्री भदौरिया ने आगे कहा कि हम अटेर विधान सभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। इसके लिए जनता के आशीर्वाद और उनकी जरूरत और मांग अनुसार काम किया जा रहा है।
सहकारिता मंत्री श्री भदौरिया ने बताया की क्षेत्र में शिक्षा के गुणवत्ता पूर्ण विस्तार के लिए सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। मेडिकल कालेज के लिए भिण्ड में खोलेने की अनुमति हो चुकी है। रोड़ निर्माण के लिए भी आज दो मार्गों का भूमि पूजन किया है। इसके साथ ही किशूपुरा में नल जल योजना का भी भूमिपूजन कर दिया है। लोगो की मांग अनुसार 40 साल से लंबित कनेरा परियोजना की भी मंजूरी हो चुकी है। इससे नहरों में पानी से 75 हजार भूमि पर सिंचाई हो सकेगी।
अटेर क्षेत्र में 9 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया।
9 करोड़ 78 लाख के विकास कार्य सराया, किशूपुरा और गोअर खुर्द में
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया द्वारा विकासखण्ड अटेर के ग्राम सराया, किशूपुरा, गोअर खुर्द में 9 करोड़ 78 लाख 63 हजार की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/ लोकार्पण किया गया। जिसमें ग्राम सराया हनुमान जी मंदिर पर ग्राम गोयरा से सीसिया हनुमान मंदिर जी मंदिर पहुंच मार्ग का निर्माण लंबाई 3.30 किमी लागत 307.09 लाख, जलजीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराया में नलजल योजना का भूमिपूजन लागत 256.75 लाख, विधायक निधि एवं ग्राम पंचायत विकास कार्यों लागत 59 लाख का भूमिपूजन, ग्राम किशूपुरा सुरपुरा-चितावली मार्ग से किशूपुरा में पहुंच मार्ग का निर्माण लंबाई 1 किमी लागत 150.92 लाख, जलजीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत किशूपुरा में नलजल योजना लागत 155.73 लाख का भूमिपूजन, ग्राम गोअर खुर्द में उप स्वास्थ्य केन्द्र गोअर खुर्द के भवन एवं स्टॉफ आवास गृह का निर्माण लागत 49.14 लाख का लोकार्पण किया गया।

सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया का 21 सितम्बर का कार्यक्रम
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 21 सितम्बर 2023 को प्रातः11.30 बजे ग्राम धरई में मुरलीपुरा मोड से धरई पहुंच मार्ग का निर्माण लं.2.60 किमी लागत 214.43 लाख का भूमिपूजन, दोपहर 12.30 बजे ग्राम सिमराव में कुरथरा से सिमराव पहुंच मार्ग का निर्माण लं.2.40 किमी लागत 207.70 लाख का भूमिपूजन, जलजीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमराव में नलजल योजना लागत 175.16 लाख का भूमिपूजन,, दोपहर 2 बजे ग्राम कमई में जलजीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमई में नलजल योजना लागत 105.44 लाख का भूमिपूजन, अपरान्ह 3 बजे ग्राम परा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परा का भवन निर्माण लागत 306.80 लाख का भूमिपूजन, अपरान्ह 4 बजे ग्राम खरिका में रमटा निवारी से खरिका पहुंच मार्ग का निर्माण लं.4.20 किमी लागत 572.48 लाख का भूमिपूजन करेंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ भदौरिया का 22 सितम्बर का कार्यक्रम
सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया 22 सितम्बर 2023 को प्रातः11 बजे श्रीराम वाटिका इटावा रोड भिण्ड में यादव समाज के सम्मेलन में शामिल होने के बाद सायं 4 बजे भिण्ड से कार द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेगें।
विज्ञापन