: बढ़ती गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना- पानी का प्रबंध पर्यावरण हितैषी - धीरज शुक्ला
Admin Sun, Mar 19, 2023
भिंड - संवाददाता
विश्व गौरैया दिवस के पूर्व दिन में आज भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन स्थानीय धर्मपुरी मुक्तिधाम में बढ़ते तापमान को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे रखे व दाना पानी का प्रबंध किया
परिषद के सचिव धीरज शुक्ला कहां कि पक्षी मनुष्यों के आसपास अपने घोंसले बनाकर, दाना-पानी पाकर अपने आपको वर्तमान जीवन के अनुरूप ढाल लेते हैं। हमारा भी दायित्व है कि इस भीषण गर्मी में हम इनके जीवन को बचाएं, अपने घर के आसपास बगीचे में रोशनदान में सकोरे रखें ,उसमें पानी रखें, जिससे इस चिलचिलाती धूप में यह पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य गौरैया के बारे में जागरूकता बढ़ाना और घरेलू गौरैया का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
परिषद के सदस्यों ने सामुहिक रूप से सभी से आह्वान किया कि हम सबको प्रयास करना होगा अपने घरों की छतों, खिड़कियों, बगीचों, पेड़ों की डालियों आदि जगह सकोरे रखकर, बांधकर इनमें दाना डालकर हम पक्षियों
की भूख-प्यास मिटा सकते हैं।
इसमें सभी को सहभागिता देना चाहिए। इसी क्रम में संरक्षक डॉ विनोद सक्सेना ने आज अपने घर के बागीचे में सकोरे लगाए और कहा कि वर्तमान में पक्के घर बन जाने से गौरैया, चिड़ियों का अस्तित्व खतरे में है। पहले हमारे घर कच्चे हुआ करते थे तो ये हमारे घर मे अपना घोंसला बना लेती थीं और हम उसके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते थे लेकिन पक्के कंक्रीट के घर बन जाने से अब गौरैया, चिड़िया देखने को नहीं मिलतीं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे वरिष्ठ सदस्य श्री जेएन पाठक, दिलीप सिंह कुशवाह, जयदीप सिंह, मनोज दीक्षित, रामवीर परिहार, प्रतीक मिश्रा, धर्मवीर सिंह, डॉ साकार तिवारी सहित शहरवासी उपस्थित रहे ।


विज्ञापन