: फिरौती के लिये किया गया था आर्यन का अपहरण और फिर हत्या, मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्तार

Admin Thu, Nov 10, 2022

वीडियो बनाकर हत्याकर फिरौती मांगने की थी साजिश , कुल 06 लोगों ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम

पुलिस की सकियता व घेराबन्दी के कारण लाश को ठिकाने नहीं लगा पाये। पुलिस अधीक्षक मिंड श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी के निर्देशन में 11 वर्षीय बालक का अपहरण कर हत्या का खुलासा कर सभी आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

जिला कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान

मृतक बालक आर्यन शर्मा के पिता फरियादी धीरेन्द्र शर्मा निवासी श्रीरामनगर अटेर रोड भिण्ड जो कि 21 वीं वाहिनी एसएएफ जिला खैरागढ़ छत्तीसगढ़ में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात है। फरियादी ने दिनांक 08 नबम्बर 2022 को अपने 11 वर्षीय लड़के आर्यन शर्मा के गुम होने की सूचना थाना देहात पर दी जिस पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने घटना की गम्भीरता को देखते हुये स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड के साथ बच्चे की तलाश में जुट गये। थाना देहात पुलिस के साथ-साथ थाना सिटी कोतवाली भिण्ड सायबर सेल भी बच्चे की तलाश में लगा दिये गये। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा दो टीम ग्वालियर व इटावा रवाना की गयीं। दिनांक 09 नबम्बर 2022 सुबह आरकेडी स्कूल के पास खाली प्लाट में प्लास्टिक की बोरी में एक बच्चे के शव की मिलने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्वच पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आरोपी की पतारसी का जिम्मा लिया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं बच्चे के सम्पर्क में रहने वालों से जानकारी एकत्रित की गयी तथा आधुनिक तकनीकि व डाग स्क्वॉड टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस द्वारा घटना में कड़ी से कड़ी मिलाकर मुखबिर तंत्र सकिय कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा आरकेडी स्कूल के संचालक पर संदेह गहराता गया जिसे हिरासत में लिया जाकर बारीकी से पूछताछ की गयी तो उसने अपने 5 अन्य साथियों के साथ जुर्म करना कबूल किया तथा बताया कि वर्ष 2019 में कोविड लॉकडाउन होने से वह आर्थिक तंगी में आ गया था तथा क्रिकेट का ऑनलाईन सटटा भी खेलने लगा। जिससे और भी कर्जा बढ़ता गया। उसने जिन लोगों से पैसे ब्याज पर उधार लिये थे वह चुकाने के लिये और लोगों से पैसे उधार ले लिये । कर्ज ज्यादा होने से कर्जदार उस पर पैसे वापस करने के लिये दबाव बनाने लगे। इसके चलते उसने शासकीय कर्मचारी के बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई ताकि पैसे का इंतजाम शीघ्र अतिशीघ्र हो सके। करीब 3-4 दिन पहले स्कूल के पास रहने वाले धीरेन्द्र शर्मा छुटटी पर आया था इसी अवसर का आरोपी स्कूल ने फायदा उठाया और गुरूनानक पर्व होने से स्कूल में अवकाश होने से स्कूल में कोई नहीं था। आरोपी स्कूल संचालक ने बच्चे को चाकलेट का लालच देकर इशारे से बुलाया और उसे रस्सी से खेल-खेल में बांध दिया। उसके बाद उसका वीडियो बनाया फिरौती हेतु वीडियो बनाकर योजना के अनुसार उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। मोबाईल में इंटरनेट न होने के कारण वीडियो बच्चे के परिजनों को नहीं भेजा जा सका। लाश को ठिकाने लगाने के लिये उसने अपने साले व अन्य आरोपियों का सहयोग लिया। योजना के अनुसार दो लोगों के साथ मोटर साईकिल से रात्रि में स्कूल पर आया। स्कूल संचालक द्वारा शव को उठाकर स्कूल की छत से बगल में पड़े खाली प्लाट में फेंक दिया था। उपर से फेंके गये शव को दोनों रिश्तेदारों द्वारा उठाकर ठिकाने लगाना था। पुलिस पर नजर रखने के लिये एक लोग को लगाया गया था। किन्तु पुलिस की सक्रियता एवं घेराबन्दी के कारण शव को दोनों। रिश्तेदार नहीं उठा पाये और खाली प्लाट में ही छोड़कर भाग गये। मामले में आरोपी स्कूल संचालक समेत सभी 06 आरोपीगणों को हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल प्लास्टिक की बोरी, रस्सी को जप्त किया गया।

मृतक बालक आर्यन

उक्त सरहानीय कार्य में निरी विनोद सिंह कुशवाह थाना प्रभारी देहात, निरी जितेन्द्र मावई थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उनि रविन्द्र सेंगर, उनि दीपेन्द्र यादव, उनि शिवप्रताप सिंह, उनि आलोक तोमर, उनि नीतेन्द्र मावई, उनि रवि तोमर, उनि रविन्द्र तोमर, उनि आशीष यादव, सउनि रामनरेश टुण्डेलकर, सउनि सत्यवी सिंह, प्रआर केशव भदौरिया, मृगेन्द्र जादौन, सोनेन्द्र, गुरूदास, सुमित तोमर, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अभिषेक गुप्त सन्दीप राजावत, बृजनन्दन प्रदीप भदौरिया, रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें