: आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन ने ली प्रेस वार्ता, कहा - निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करना हमारी जिम्मेदारी...
Admin Mon, Oct 9, 2023
भिड़ - संवाददाता

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हेतु आदर्श आचार सहिता लागू होते ही स्थानीय जिला प्रशासन भी आया हरकत में आ गया है। Iसार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनैतिक बैनर पोस्टर हटाए गए और पुलिस के द्वारा जिला मुख्यालय सहित सभी कस्बों में फ्लैग मार्च निकाले हैं। कलेक्टर संजीव कुमार सक्सेना व एसपी मनीष् खत्री ने प्रेसवार्ता ली और निष्पक्ष भय मुक्त और पारदर्शी चुनाव कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले में शांति पूर्ण और सुरक्षित चुनाव हेतु जल्द घ लाइसेंसी हथियार जमा कराए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
यह रहेगा चुनाव का पूरा शेड्यूल
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ एवं मिजोरम राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जहां मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिज़ोरम एवं तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे, वहीं नक्सल समस्या के चलते छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।
सबसे पहले 7 नवंबर को मिजोरम में एक ही साथ और छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव संपन्न होगा। जबकि उसके बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में एक साथ और छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण का चुनाव संपन्न होगा। वहीं 23 नवंबर को राजस्थान में चुनाव संपन्न होंगे और सबसे अंत में तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को एक साथ संपन्न होगी।
मध्यप्रदेश में 21 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रहेगी। 31 अक्टूबर को नामांकन की छंटनी होगी। जबकि नामांकन वापसी का समय 2 नवंबर तक रहेगा। जिसके बाद 17 नवंबर को मतदान एवं 03 दिसंबर को मतगणना सम्पन्न होगी। 05 दिसंबर को आचार संहिता समाप्त हो जायेगी।
विज्ञापन