: विधानसभा चुनाव की आहट - एमपी यूपी की पुलिस की संयुक्त बैठक
Admin Tue, Jun 27, 2023
आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिला भिण्ड की सीमा से लगे राज्य उoप्रo के इटावा जिला के साथ पुलिस एवं प्रशासन की बॉर्डर मीटिंग हुयी सम्पन्न
भिण्ड - संवाददाता
आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिला भिण्ड की सीमा से लगे उ०प्र० राज्य के इटावा जिले के पुलिस व सामान्य प्रशासन एवं जिला भिण्ड के सामान्य प्रशासन व पुलिस की संयुक्त बॉर्डर मीटिंग जिला इटावा उoप्रo मे सम्पन्न हुयी जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को निर्विघ्न व शन्तिपूर्ण रुप से सम्पन्न कराने के लिये कार्य योजना बनाई गयी व साथ ही दोनो जिलो के अपराधियों, वारण्टियों एवं चुनाव प्रभावित कर सकने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारियाँ साझा की गयी तथा दोनो जिलों के अन्तर्राज्यीय सीमा पर चेकिंग नाके आदि स्थापित करने के सम्बन्ध मे भी परिचर्चा कर योजना बनायी गयी।उक्त बॉर्डर मीटिंग मे जिला भिण्ड से कलेक्टर महोदय सतीश कुमार एस. एडीएम भिण्ड जे०पी सैयांम व पुलिस प्रशासन से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अति०पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविन्द्र शाह, अनुविभागीय अधिकारी अटेर दिनेश बैस एवं थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी नयागाँव उ0नि0 आलोक तोमर थाना प्रभारी फूप निरीक्षक प्रमोद साहू, थाना प्रभारी सुरपुरा उ0नि० अमित सिकरवार तथा जिला इटावा डीएम अवनीश कुमार राय. एसएसपी इटावा संजय कुमार बर्मा, एसपी सिटी श्री कपिलदेव, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिहं, सीओ चकरनगर, राकेश वशिष्ट, सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान, थाना प्रभारी सहसौ राजीव कुमार, थाना प्रभारी विठौली बृजेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी बडपुरा अमित मिश्रा, थाना प्रभारी पछायगॉव अनुभव चौधरी, एसडीएम चकरनगर मलखान सिहं उपस्थित रहे।
विज्ञापन