: बचपन ए प्ले स्कूल, भिंड उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित...
Admin Tue, Jul 25, 2023
बचपन ए प्ले स्कूल मुख्य ब्रांच दिल्ली की 15 वीं वर्षगांठ आयोजन अवसर पर ऋषिहुड यूनिवर्सिटी पानीपत हरियाणा में हुआ सम्मान
भिंड - संवाददाता
बचपन ए प्ले स्कूल पेज नंबर 1 में संचालित संस्था को मुख्य ब्रांच नई दिल्ली के 15 स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सिने तारिका पूनम ढिल्लो के द्वारा हरियाणा के पानीपत स्थित ऋषिहुड यूनिवर्सिटी में आयोजित हुए कार्यक्रम के अंतर्गत दिया गया। भिंड से इस गरिमामय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संस्था के संचालक श्री अशोक शर्मा और काउंसलर भूमिका जैन सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके गुप्ता, सीईओ अजय गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट किशन शर्मा, अनामिका चड्ढा व गिरीश मखवाना मुख्य रूप से मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश भर की बचपन स्कूल की संस्थाओं के संचालक व काउंसलर पहुंचे , इनमें से उत्कृष्ट संस्थाओं के संचालक और काउंसलर को मुख्य अतिथि पूनम ढिल्लों के द्वारा सम्मान पत्र भेंटकर उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यहां हम बता दें कि पिछले करीब 15 वर्षों से पेज नंबर 1 महावीर गंज में संचालित बचपन ए प्ले स्कूल संस्था संस्था के संचालक अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में भिंड शहर में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए जानी जाती है ।यहां पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को अति उत्कृष्ट टीचर्स के द्वारा शिक्षण कार्य नई-नई आधुनिक पद्धतियों के आधार पर शिक्षण कार्य करवाया जाता है। संस्था के इस सम्मान के लिए संस्था के संचालक अशोक शर्मा और संस्था के स्टाफ ने मुख्य ब्रांच के आयोजकों का आभार व्यक्त किया है। संस्था के उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किए जाने के बाद से लगातार संस्था को शुभचिंतकों और अभिभावकों के द्वारा बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं।
विज्ञापन