: बार्डर पर सर्तकता रखें पर चेकिंग के नाम पर आमजन को परेशान बिल्कुल ना करें : कलेक्टर

Admin Tue, Apr 16, 2024

लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर और एसपी ने किया बॉर्डर पर बने नाकों का निरीक्षण, पांडरी और अंतियन पुरा नाकों पर पदस्थ कर्मचारियों को दिए निर्देश

भिण्ड - संवाददाता

लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने अंतर्राज्यीय नाकों पाण्डरी और अंतियन का पुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत कर बार्डर पर सतर्कता बरतते हुए चैकिंग करने की बात कही। साथ ही सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चैकिंग के दौरान यात्रा कर रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने पाए। साथ ही अवैध रूप से कैश, शराब व अन्य नशीले पदार्थ, बेशकीमती धातुओं एवं मुफ्त में बांटने वाली सामग्रियों को चेक कर पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
पांडरी नाके का निरीक्षण करने के बाद जिले के आला अधिकारी द्वय कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतियन का पुरा नाका का निरीक्षण किया।

यहां हम बता दें कि भिंड दतिया लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को वोटिंग होना है इसके लिए नामांकन दाखिल किए जाने की प्रक्रिया गत 12 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। 19 तारीख तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 20 को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और फिर 7 मई को मतदान की तारीख है। 4 जून को पूरे देश के साथ भिंड दतिया का भी रजेल्ट घोषित होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें