: भिण्ड में विजय संकल्प शिविर 2 से 4 अक्टूबर तक, भैया जी जोशी आएंगे
Admin Wed, Sep 28, 2022
जिले भर के एक हजार स्वयंसेवक तीन दिन शारीरिक दंड अभ्यास का लेंगे प्रशिक्षण, 4 को दिखाएंगे कौंशल भैया जी का होगा उद्बोधन, 5 को दशहरा पर निकलेगा विशाल पथ संचलन

गणेश भारद्वाज - भिण्ड
संघ कार्य विस्तार हेतु संघ के अखिल भारतीय अधिकारी संपूर्ण देश में प्रवास करते हैं इसी क्रम में इस बार भिंड जिले को यह अवसर प्राप्त हुआ है इस निर्मित संघ के अखिल भारतीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य माननीय भय्या जी जोशी का आगमन हमारे जिले में हो रहा है। इसे निमित्त बनाकर हमारे जिले के कार्यकर्ताओं ने 2025 में संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए संघ कार्य को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने एवं व्यक्ति में राष्ट्रभाव जागरण हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम तक संघ कार्य विस्तार की योजना की है इस हेतु संपूर्ण जिले का विजय संकल्प शिविर का आयोजन दिनांक 2-3-4 अक्टूबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई परिसर लहार रोड भिंड पर किया गया है। इस शिविर हेतु पिछले 6 माह से जिले भर में कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं इस हेतु पूरे जिले में खंड एवं मंडल स्तर तक लगभग 100 विस्तारक पूर्णकालिक कार्यकर्ता निकले हुए हैं इस शिविर में भिंड एवं लहार जिले के सभी 12 खंड एवं 110 मंडल के प्रत्येक ग्राम से लगभग एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं को शारीरिक एक बौद्धिक दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए इस शिविर में कई शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन रहेगा जिसमें दंड प्रहार प्रक्रम और अपक्रम दंड योग व्यायाम योग सामूहिक समता आसन सूर्य नमस्कार सामूहिक गीत उपविश योग आदि कार्यक्रमों का सामूहिक प्रदर्शन रहेगा जिसकी तैयारी गत 6 माह से प्रत्येक खंड एवं मंडल स्तर पर एकत्रीकरण एवं शारीरिक प्रशिक्षण वर्ग लगातार की जा रही है सम्पूर्ण कार्यक्रम शारीरीक प्रधान रहेगा इसमें नियुद्ध, मलखंभ, साहसिक खेल एवं घोष का प्रदर्शन भी रहेगा ।
जिसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन दिनांक 4 अक्टूबर 2022 को आईटीआई परिसर में किया जाएगा इस कार्यक्रम को देखने के लिए भिंड एवं लहार जिले के हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे शिविर की तैयारी हेतु 20 अलग समितियों का गठन किया गया है जिसमें स्वच्छता, आवास, पेयजल, भोजन, विद्युत, मंच, बौद्धिक मंडप, साज सज्जा, संघ स्थान शौचालय संपर्क, प्रचार प्रसार आदि के माध्यम से 200 कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक अपना शुल्क देकर गणवेश खरीद कर स्वयं का व्यय करके पूरे 3 दिन इस शिविर में रहेंगे। दिनांक 5 अक्टूबर 2022 को नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला जाएग जिसमें माननीय भय्या जी जोशी का उद्बोधन प्राप्त होगा ।
विज्ञापन