: भिंड ने शान से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस, सहकारिता मंत्री ने किया ध्वजारोहण...

Admin Thu, Jan 26, 2023

पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुआ मुख्य आयोजन, विभिन्न शासकीय अशासकीय कार्यालयों पर भी गरिमामय ढंग से लहराया गया तिरंगा

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

भारत देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां देशभर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया जा रहा है वही भिंड के पुलिस लाइन ग्राउंड पर मध्य प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा झंडा वंदन किया गया । इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। साथ ही श्री भदौरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश वाचन भी किया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन और भिंड के नागरिक गण इस गरिमामय कार्यक्रम में मौजूद रहे।
श्री भदौरिया ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश दिनोंदिन तरक्की कर रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह सरकार की डबल इंजन के सरकार लगातार मध्यप्रदेश और भिंड को तरक्की की राह पर ले जा रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश देश का सबसे विकासशील राज्य में शुमार हो रहा है।
इस दौरान सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया ने देश और मध्य प्रदेश की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है और भारत धीरे-धीरे विश्व गुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रहा है । मंत्री ने कहा कि हम मध्यप्रदेश के विकास प्रगति का इतिहास रचने वाले हैं 5 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेश सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं और प्रगति विकास का नया इतिहास हम लिखने वाले हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन करने वाले व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले जवानों व स्कूली बच्चों सहित अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों व समाज सेवकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

सिटी कोतवाली में शान से फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर थाना कोतवाली परिसर में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर श पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा समस्त बल को दी गई शुभ कामनाओ तथा पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस महनिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना जी के संदेश का वाचन किया गया ।तेरी धरती को झुक झुक कर चूमे गगन ।
जिंदाबाद ये वतन जिंदाबाद ये वतन।। ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें