: भिंड कलेक्टर ने पकड़ी पुलिस की कटरों द्वारा कराई जा रही अवैध वसूली ! एक लाख 72 हजार 500 जप्त
Admin Fri, Oct 13, 2023

अमायन थाना क्षेत्र में कार्यवाही, दो गाड़ियों में सवार कटर गाडियां व पैसे छोड़ भागे
गणेश भारद्वाज - भिंड
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अडोखर के पास अमायन थाना अंतर्गत रेत के ट्रकों से वसूली करते हुए दो गाड़ियों बोलेरो और स्कार्पियो गाड़ी को जप्त किया गया है। कलेक्टर को उक्त गाड़ी से वसूली किए गए लगभग 1 लाख 72 हजार रु नगदऔर हिसाब किताब का एक पर्चा प्राप्त हुआ, जिसे जप्त कर लिया गया है। जिनमें से एक राठौर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 7 से 8 वसूली करता कटर भागने में सफल हो गए।दरअसल कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बीती रात अमन क्षेत्र से लौट रहे थे तभी रास्ते में दो गाड़ियां एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो में कुछ लोग सवार होकर ट्रैकों को रोक रहे थे और उनसे अवैध वसूली कर रहे थे कलेक्टर की गाड़ी को देखते ही गाड़ियों को और पैसों को छोड़कर उक्त तथा कथित कटर भाग खड़े हुए जिनमें से एक युवक को कलेक्टर की टीम के द्वारा पकड़ा गया है। कलेक्टर ने समुचित कार्रवाई के लिए उक्त गाड़ियां पैसे और पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन इस मामले में पुलिस की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध ही नहीं बल्कि बड़े सवालों के घेरों में है।
जानकारों की माने तो पुलिस के द्वारा अपने प्राइवेट लोगों जिन्हें की कटर कहा जाता है उनके द्वारा हर रात रेत के वाहनों से अवैध वसूली करवाई जाती है जो पैसा थाना प्रभारी पर पहुंचता है और उसके बाद ऊपर तक...
भिंड के इतिहास में पहली बार भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस प्रकार की कार्रवाई की है जिसमें न केवल कटर को पकड़ा गया है बल्कि उनसे बड़ी राशि भी जप्त की गई है अब इस मामले में कलेक्टर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। उक्त कार्रवाई के बाद अमन थाना पुलिस पर बड़े सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि आखिर अमायन थाना क्षेत्र में यह लोग किसके निर्देशन में अवैध वसूली कार्य कर रहे थे।


रेत के ट्रैकों से हर रात होती है लाखों की वसूली !
रेत की खदानों से बिना रॉयल्टी के और ओवरलोड निकलने वाले ट्रैकों, डंपरों से हर रात लाखों रुपए की वसूली पुलिस के संरक्षण में इसी प्रकार के कटरों (प्राइवेट युवक जो पुलिस के सरक्षण में करते हैं अवैध वसूली) के द्वारा की जाती है। इसीलिए रेत के कारोबार से जुड़े थानों में तैनात होने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर कतार में लगे रहते हैं और एक बार जब तैनात हो जाते हैं तो उनके लाखों के बारे न्यारे हो जाते हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है इसके पीछे सफेद पोश नेताओं का बड़ा हाथ होता है। सफेदपोश नेताओं के निर्देशन में ही पुलिस के लोग अपने थाना क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध वसूली कटरों से करवाते हैं जिसमें नीचे से लेकर ऊपर तक पुलिस महकमा सम्मिलित रहता है।
पुलिस ने बताई दूसरी कहानी…

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बीती रात करीब 9- 10 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया तो भिंड पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने आनन फानन में एक प्रेस नोट जारी कर दिया, जिसमें लिखा गया कि उक्त गाड़ी को एसडीओपी के निर्देशन में थाना प्रभारी रवि तोमर के द्वारा पकड़ा गया और गाड़ी से आचार संहिता के दौरान अवैध रूप से रखे गए 1लाख 72 हजार 5 सौ रुपए जप्त किए गए हैं यानि कि पुलिस के द्वारा कलेक्टर भिंड की कार्रवाई को पूरी तरह से नकार दिया गया है।

आचार सहित में भी वसूली ?
आचार संहिता के दौरान भी अमायन पुलिस के द्वारा रेत के ट्रैकों से अवैध वसूली करवाई जा रही थी। यह न केवल चिंता का बल्कि बड़ी जांच का विषय है और इस मामले में जब तक किसी बड़ी एजेंसी के द्वारा जांच नहीं की जाएगी तब तक दूध का दूध और पानी का पानी नहीं होगा।
विज्ञापन