: भिंड कलेक्टर का नर्सिंग होम्स पर हल्लाबोल, मिली अनियमितताएं तो लिए सील्ड...

Admin Tue, Oct 17, 2023

दो नर्सिंगहोम मारुति नंदन और मां गायत्री किए गये सील्ड
गणेश भारद्वाज - भिंड

कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव, के द्वारा भिण्ड शहर के डॉक्टरलेन में स्थित मारूतीनंदन नर्सिंंग होम एवं मॉ गायत्री नर्सिंग होम, नई आबादी हाउसिंग कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मारूतीनंदन नर्सिंगहोम पर डॉ. बंसल उपस्थित मिले। उक्त नर्सिंगहोम में दो मरीज भर्ती मिले जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर मारूतीनंदन नर्सिंगहोम को सील्ड किया गया एवं इसके पश्चात कलेक्टर ने, गायत्री नर्सिंगहोम नई आबादी हाउसिंग कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गायत्री नर्सिंगहोम संचालक उपस्थित मिले जिनसे नर्सिंगहोम कार्यरत महिला चिकित्सक के सम्बंध में पूछे जाने पर संतोषजनक जबाव न दिये जाने पर फटकार लगाई गई एवं दोनों ही नर्सिंगहोम को सील्ड किये जाने के पश्चात उनके पंजीयन निरस्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह के दिये गये।
उक्त कार्यवाही के जिलाधीश ,के अतिरिक्त डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भिण्ड डॉ. एस.के. व्सास, जिला स्वा. अधिकारी-प्रथम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राजेश शर्मा, विवेक शर्मा, सहाग्रेड-03 एवं जयदीप सिंह यादव टीम में सम्मिलित रहे।

जिले में दर्जन भर निजी नर्सिंग होम चल रहे हैं अवैध तरीके से नियम विरुद्ध

भिंड जिले के अधिकांश निजी नर्सिंग होम नियम बुद्ध तरीके से संचालित किया जा रहे हैं जिसकी शिकायत कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव को लगातार मिल रही थी इन्हीं शिकायतों के बाद आज शाम अचानक कलेक्टर सक्रिय हुए और उन्होंने दो नर्सिंग होम्स पर छापामारी की और यहां पर अनियमिताएं मिलने पर इन दोनों को शील्ड कर दिया।

मेडिकल स्टोर्स बेच रहे हैं नकली प्रतिबंधित दवाइयां

भिंड जिला मुख्यालय पर करीब 5 सैकड़ा से अधिक मेडिकल स्टोर्स हैं जिन पर नियमों को ताक पर रखकर दवाई आम उपभोक्ताओं को सप्लाई की जाती है दवाइयां के दाम होनअधिक लिए जाते हैं और प्रतिबंधित दवाइयां भी इन मेडिकल स्टोर्स पर बेची जा रही है इस बात की जानकारी भी कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव को कुछ सूत्रों से प्राप्त हुई है सूत्रों की माने तो अब नकली दवाई बेचने वालों की खैर नहीं है।

कलेक्टर की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से मचा हड़कंप

कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव जिस प्रकार से आज अचानक दोनों नर्सिंग होम्स पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे इससे अन्य जितने भी नर्सिंग होम नियम बुद्ध तरीके से संचालित हो रहे हैं सब के संचालकों में हड़कंप मच गया है और सब अपने-अपने बचाव में जुट गए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें