: भिंड पुलिस सक्रिय : ताकि धार्मिक स्थलों पर न कटे चैन और जेब
Admin Fri, Jan 13, 2023
कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने किए धार्मिक स्थल चेक
धार्मिक स्थानों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को किया चेक
भिंड - गणेश भारद्वाज
कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय शैलेंद्र सिंह चौहान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश कुमार खरपूसे एवं नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के निर्देशन में आज रात्रि में थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र शर्मा ने मय बल के कोतवाली क्षेत्र के धार्मिक स्थानों को चेक किया ।
कोतवाली क्षेत्र के धार्मिक स्थल मंशापूर्ण हनुमान मंदिर कॉटन जिन, बड़े हनुमान जी का मंदिर अटेर रोड,बजरिया वाले हनुमान जी, माधोगंज हाट मस्जिद, वनखंडेस्वर मंदिर, कीर्ति स्तंभ मंदिर लश्कर रोड, नशिया मंदिर वाटर वाक्स , पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से धार्मिक स्थानों के आस पास घूम फिरकर चेक किया, धार्मिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया , दान पेटी व मंदिर के मुख्य द्वार की सुरक्षा वयवस्था को भी देखा ।
भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश और चोर करते हैं चैन स्नैचग और जेब काटने का काम

भिंड शहर के धार्मिक स्थलों पर जब धार्मिक लोगों की भीड़ बहुत अधिक होती है तो ऐसे में चोर लुटेरे बदमाश सक्रिय हो जाते हैं और महिलाओं के स्वर्ण आभूषणों को निशाना बना लेते हैं यही नहीं पुरुषों की जेब काटने का काम भी कई बार यह लोग कर चुके हैं इसी दिशा में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने यह जन हितेषी अभियान छेड़ा है जिससे कि लोग कम से कम मंदिरों में तो पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी सकें।
विज्ञापन