: भिण्ड पुलिस द्वारा गाडी में लिफ्ट देकर राहगीरों से ठगी व लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय कंजर गिरोह का किया पर्दाफाश
Admin Wed, Oct 12, 2022
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
जिले में लगातार हो रही ठगी व एटीएम फोंड की घटनाओ को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व सायबर टीम को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था।
दिनांक 02 सितंबर.22 को फरियादी रामनरेश तोमर नि० भुआ का पुरा अम्बाह किसी काम से भिण्ड आये थे वापस जाते सयम सुभाष तिराह पर लिफ्ट के लिये एक कार को हाथ दिया और अम्बाह जाने के लिये पूछा तो गाडी चालक ने कहा की मे भी अम्बाह जा रहा हूँ तुम्हे भी छोड़ दूंगों और गाड़ी में बैठा लिया गाड़ी में दो अन्य लोग भी बैठे थे चालक ने फरियादी को चालाकी पूर्वक अपने बातो में फसाते हुये कहाँ कि गाडी का गेट खराब है गेट को पकड़ कर बैठना तब फरियादी दोनो हाथो से गेट को पकडर बैठ गया जैसे ही मांउट लिटेरा स्कूल के पास पहुचे तभी चालक ने फरियादी से यह कहकर गाडी से उतार दिया कि गाडी का गेट ज्यादा हिल रहा है गाडी से उतर जाओ हम गाडी ठीक करवाने वापस भिण्ड जा रहे है जैसे ही फरियादी गाडी से उतरा वैसे ही गाडी चालक व अन्य दो लोग गाडी को तेजी से भागाकर ले गया उसके बाद फरियादी द्वारा अपना सामान चैक किया तो जेब में रखी नगदी एटीएम पर्स गायव मिला फरियादी की जेब कटी हुई थी उक्त घटना पर से थाना बराही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त विवेचना दौरान सफेद रंग की सेन्ट्रो कार को चिन्हित कर वाहन मालिक के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो वाहन कमांक यूपी 84 एके 1574 रिंकू राजपूत नि0 नगला मगत थाना मौगाँव जिला मैनपुरी उ०प्र० का होना पाया गया उक्त वाहन मालिक से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का काम करता है उक्त वाहन उसके नाम पर है जो भौगाँव के संजीव गिहार द्वारा खरीदा गया था तथा वही उसका उपयोग करता है संजीव द्वारा यह कहते हुये यह वाहन लिया था कि उसके (संजीव) के नाम पर वाहन फायनेंश नहीं हो रहा है। दौराने विवेचना यह पता चला कि वाहन क्रमांक यूपी 84 एके 1574 को उपयोग संजीव द्वारा किया जाता है तथा संजीव का जीजा किशन व संजीव मित्र मोहम्मद साहिद वाहन का उपयोग चोरी व लूट की घटनाओं में उपयोग करते हैं। तब मुखबिर मामूर कर वाहन व तीनो आरोपियों की के संबंध में जानकारी ली गयी तो पता चला यह पुनः वारदात करने की नियत से भिण्ड आ रहे है । तब मुखबिर सूचना पर से आरोपियो की घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को मय वाहन के गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन