: बहादुर महिला को भिंड पुलिस ने किया प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित...

Admin Mon, Jun 26, 2023

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा ऐसे लोग करें पुलिस की मदद, तो क्राइम का हो सकता है खात्मा

भिंड - संवाददाता

सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ओटो एवं यात्री वाहनों में बैठकर महिलाओं के पर्स और सूटकेश से नगदी, जेवरात चोरी करने वाली महिला गैंग की दो सदस्यों को भिण्ड पुलिस ने एक साहसी महिला की सर्तकता से गिरफ्तार कर चोरी हुई नकदी व गहनें सहित 03 लाख का मसरुका बरामद किया है।

ओटो में बैठी ओटो चालक की पत्नि ज्योति को फूप से बैठी एक महिला पर ओटो में सफर कर रही एक बृद्ध महिला के पर्स से चोरी करने का शक हुआ तो उसने अपना मोबाईल चालू करके वीडियों बना लिया ओटो जैसे ही भिण्ड थाना सिटी कोतवाली के सामने रुका तो ज्योति ने बृद्ध महिला से उसका सामान चैक करने को कहा बृद्ध महिला विटोली शर्मा ने अपना पर्स चैक किया तो गहने व नगदी गायब थे तब ओटो चालक विकास की पत्नि ज्योति ने पुलिस को बुलाकर उक्त चोर महिला को पकड़वाया इस बीच मौका पाकर चोर गैंग की एक सदस्य वहाँ से निकल गयी जिसें थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ढूंढकर पकडा गया तथा चोरी गया मसरुका दोनो महिलाओं से जप्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा साहसी महिला ज्योति नागर व ओटो चालक विकास नागर को बहादुरी व ईमानदारी के लिये प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल सम्मानित गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं थाना प्रभारी कोतवाली शिव सिंह यादव भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें