: नारी शक्ति को भाजपा ने दिया अभूतपूर्व तोहफा : सीमा शर्मा

Admin Fri, Sep 22, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर बांटी मिठाई
भिंड - संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर गोल मार्केट गांधी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों के बीच मिठाई बांटकर खुशी जताई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष और ग्वालियर महानगर प्रभारी श्रीमती सीमा शर्मा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू होना देश में एक नई क्रांति की शुरूआत है एवं आज हम महिलाओं को न्याय दे रहे हैं. बिल पास करके हम महिलाओं को और सशक्त कर रहे हैं ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया. महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहभागिता, जिस दिन मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और सरकार बनी, तभी से ये सरकार का श्वास और प्राण दोनों बने हुए हैं ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि अब लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी. महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय रचा गया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बहुत बधाई प्रषित करता हूं।
इस अवसर पर मप्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन, जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया, जिला मंत्री रश्मि खटीक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,अमित जैन एवं शेरू पचौरी, अनिता चोपड़ा,गीता राजावत, बेबी राठौर , महिमा चौहान, उर्मिला गुप्ता, विनोद देवी श्रीवास, मीना राठौर ,पिंकी तिवारी, गुड्डी श्री व्यास, शीला गुड्डी राजावत ,प्रियंका प्रेमवती राठौर ,गुड्डी मिश्रा ,विनोद देवी श्रीवास ,रामवती श्रीवास,मंडल मंत्री प्रशांत सोनी एवं सूरज बरुआ, मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी,युवा नेता पुष्पेंद्र भारौली, भूपेंद्र ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें