: चुनाव में भाजपा लगाती है आंबेडकर के चरणों की माथे पर धूल, बाद में जाती है भूल : वर्मा

Admin Sun, Oct 8, 2023

अटेर में कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा का हुआ आयोजन,बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण।

भिंड संवाददाता

भाजपा चुनाव आते ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चरणों की धूल माथे पर लगाते है वहीं यह चुनाव बाद सब भूल जाते है,यह संविधान को ही खत्म करना चाहते है,उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान में बदलाव करके गोडसे के विचारों को लाना चाहती है। उक्त अधिकार कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अटेर के तौर के पूरा में आयोजित संविधान बचाओ सभा को संबोधित करते हुए कही।

विधानसभा के ग्राम तोर का पुरा में कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया मौजूद रहे,वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा

है तथा उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सत्यदेव कटारे की विरासत को आगे बढ़ाने आया हूँ, तथा उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार हेमंत कटारे के लिए आशीर्वाद स्वरूप वोट भी मांग लिए चूंकि अभी कांग्रेस ने कहीं भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नही की है लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने जिस प्रकार पूर्व विधायक हेमंत कटारे के लिए आशीर्वाद मांगा है उससे हेमंत कटारे का अटेर विधानसभा से प्रत्याशी होना लगभग तय है।वहीं पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पर हमला करते हुए कहा कि उनके भाई ने अटेर की जनता से जो टैक्स वसूला है उसका जबाब कांग्रेस सरकार आने पर देंगे उन्होंने कहा कि अटेर की जनता ने इस 5 सालों में बहुत जुल्म सहे है उसका सूद समेत बदला लिया जाएगा।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी रोकना है तो कांग्रेस की सरकार लाना होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अटेर क्षेत्र से जुड़े हुए कांग्रेस जन और अटेर क्षेत्र की जनता जनार्दन मौजूद रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें