: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
Admin Sun, Jul 23, 2023
भिंड - संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि महान क्रांतिकारी आजाद उन महान क्रांतिकारियों मे से एक है जिनके नाम से अंग्रेज कांपा करते थे,वह एक निर्भीक क्रांतिकारी थे जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया एवं आज के युवा चन्द्र शेखर आजाद की तरह यदि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाऐ तो कोई भी लक्ष्य युवाओं द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का क्रांतिकारी जीवन असहयोग आंदोलन से शुरू हुआ था। इसके बाद इन्होंने काकोरी कांड की घटना को अंजाम दिया। साइमन कमीशन के विरोध जलसे में भाग लिया और सरदार भगत सिंह के साथ मिलकर लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया। चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्याम राठौर, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल उपाध्यक्ष लवकुश परिहार,मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, नरेंद्र बघेल,नाथू सिंह ,रामहेत राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रौन में भी किया आजाद को याद...

आज चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर मोनी महाराज की बगिया रौन में बाल गोपालओं के साथ मिलकर पर्यावरण प्रेमी रामराज पुरोहित ने सीताफल का पौधा लगाया और बताया कि पेड़ पौधे है तो जीवन है इसलिए हमें चंद्रशेखर आजाद जी के जैसा बनना चाहिए। रामराज पुरोहित ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद जी भी प्रकृति के बड़े प्रेमी थे जब वह ओरछा में रहते थे तो बेतवा की सहायक नदी सातार के तट पर उन्होंने अनेक पौधे लगाए जो आज बड़े वृक्ष के रूप में आज भी खड़े हैं। पुनीत कार्य में नाथू बाबा, मानिक,ओम शर्म,अवधेश बाबा, अमन,अंशुमन,ऋषि, अनुज,शिवा कृष्णा कान्हा राज आदि बाल गोपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन