: 24 घण्टे में अंधे कत्ल का खुलासा : दो हत्यारे गिरफ्तार
Admin Tue, May 9, 2023
थाना मालनपुर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
भिण्ड - संवाददाता
पुलिस महानिरीक्षक चम्बल रेंज मुरैना सुशांत कुमार सक्सेना श्पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड मनीष खत्री द्वारा थाना मालनपुर के अप0क्र0 88/2023 धारा 302 भादवि में मृतक धर्मेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र महेन्द्र सिंह तोमर उम्र 35 साल नि0 ग्राम तुकेंड़ा हाल बाराहेट पेड़ा की मौत के रहस्यों का खुलासा कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये निर्देश के पालन में पुलिस थाना मालनपुर के द्वारा कमलेश कुमार खरपुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड एवं सौरभ कुमार अनुविभागीय अधिकारी महोदय अनुभाग गोहद के मार्गदर्शन थाना प्रभारी मालनपुर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई व टीम द्वारा 24 घण्टे में अन्धे कत्ल का खुलासा कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
घटनाका विवरण :- दिनांक 07 मई 2023 को सूचनाकर्ता मुरारी सिंह पुत्र श्री कुन्दन सिंह तोमर उम्र 43 साल नि० तुकेड़ा ने थाना मालनपुर पर सूचना की कि भिण्ड ग्वालियर रोड इण्डियन ऑयल पैट्रोल पंप के पहले पुलिया के नीचे खेत में एक लाश पड़ी है जिसको मैने जाकर देखा तो उस खेत में हमारे गांव के धर्मेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र महेन्द्र सिंह तोमर उम्र 35 साल • नि० ग्राम तुकड़ा हाल बाराहेट पेड़ा का मृत हालत में पेट के बल पट अवस्था में खेत में पड़ा हुआ है। मृतक धर्मेन्द्र उर्फ बन्टी के सिर व शरीर में जगह जगह चोटें होकर खून लगा हुआ है वह चड्डी बनियान व तोलियां पहने हुए है। मृतक धर्मेन्द्र उर्फ बन्टी की मौत पर शंका जाहिर कि रिपोर्ट पर से मर्ग क्र० 12/2023 धारा 174 जा०फा० कायम कर जाँच में लिया गया। मर्ग जाँच पर से अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अप०क्र० 88/2023 धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारीकी से भौतिक निरीक्षण साक्षियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मृतक की पत्नी से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर पत्नी द्वारा दिनांक 06-07.05.2023 की दरम्यानी रात्रि में अपने मुँहबोले भतीजे के साथ मृतक की पीट पीट कर हत्या करना तथा पडौस में रहने वाले अपने देवर व चचिया ससुर को बुलाकर मृतक के शव को खेत में फेंकना स्वीकार किया गया। मृतक की पत्नी मुँहबोले भतीजे देवर व चचिया ससुर द्वारा घटना के साक्ष्य मिटाये गये जिससे प्रकरण में धारा 201,34 भादवि इजाफा की जाकर साक्ष्य एकत्रित कर साक्ष्य के आधार पर अन्धे कत्ल का 24 घण्टे में खुलासा कर आरोपीगण नफर 04 जिसमें एक मृतक की पत्नी व पत्नी के साथ आया उसका मुँहबोला भतीजा व देवर व चचिया ससुर को गिरफ्तार कर आरोपीगणों की निशानदेही से हत्या करने में प्रयुक्त आलाजरर व मौके के अन्य साक्ष्य सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस टीम :-

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई थाना प्रभारी थाना मालनपुर, उनि० प्रदीप सिंह भदौरिया, उनि बलवन्त सिंह यादव, सउनि० जनार्दन सिंह तोमर प्र0आर0 राघवेन्द्र शुक्ला, प्र0आर0 कमल ), प्र०आर० राजेश, प्र0आर0 मंजीत प्र०आर० गोविन्द, प्र०आर० शिववीर सिंह जादौन, आर0 पंकज तोमर, आर० मंगल सिंह गुर्जर, आर0 गजेन्द्र, आर0 रामसहाय गुर्जर, आर० आदित्य, आर0 रामवरन सिंह आर0 नवीन तोमर, आर0 सोनू, आर0 बलराम गुर्जर, म०आर० राधा, महिला आर० सरस्वती म०आर० अर्चना व निरीक्षक उपेन्द्र छारी थाना प्रभारी गोहद चौराहा व उनि० नागेश शर्मा थाना प्रभारी एण्डोरी उनि0 सीपी चौहान थाना प्रभारी बरासो तथा सायबर टीम सउनि० सत्यवीर सिंह, प्र0आर0 महेश, आर0 आनन्द, आर0 राहुल यादव का साक्ष्य संकलन व गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन