: पुस्तकें दिमाग तंदुरुस्त रखने का सबसे अच्छा माध्यम : मुन्ना लाल
Admin Thu, Jan 4, 2024
नवजीवन संस्कार सेवा समिति के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

भिंड - संवाददाता
पुस्तके मानव दिमाग को तंदुरुस्त रखने का सबसे अच्छा माध्यम होती हैं इसलिए अधिक से अधिक समय निकालकर पुस्तकें अवश्य रूप से पढ़ना चाहिए। यह बात आज नवजीवन संस्कार समिति के द्वाराआयोजित पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए समिति प्रमुख मुन्ना लाल भारद्वाज ने कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेश अखबार के जिला ब्यूरो प्रमुख अनिल शर्मा व प्रो इकबाल अली मोजूद रहे।।
नवजीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा संचालित संचालित निशुल्क पुस्तकालय बायपास रोड किरतपुरा के सामने निशुल्क पुस्तकालय संरक्षक मुन्ना लाल भारद्वाज व अरविंद भदौरिया ने बताया कि यह पुस्तकालय 3 साल से संचालित है और यहां सैकड़ों गरीब छात्रों को निशुल्क पुस्तके पढने के लिए दी जाती है, श्री भारद्वाज ने बताया की भिंड शहर के किसी भी छात्र को पैसे की कमी के कारण किताबों से वंचित नहीं होना होगा। इस पुस्तकालय में कक्षा 9 से लेकर बीए बीएससी बीकॉम कंपटीशन पीएससी नेट एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध है, एवं ऐसे बच्चे जिनके पिताजी विकलांग है या इस दुनिया में नहीं है उन बच्चों को किताबों के साथ-साथ कॉपी पेन पेंसिल बैग आदि भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाते है इस मौके पर प्रो. इकबाल अली, मुन्नालाल भारद्वाज,अरविंद भदौरिया, सोनू तोमर, भानु प्रताप, प्रदीप वर्मा, अजय राजावत, छोटू श्रीवास व माधव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
समिति ने वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित

नवजीवन संस्कार सेवा समिति के द्वारा गुरुवार को अपने भारद्वाज नगर स्तिथ कार्यालय पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार गणों को शाल श्री फल और श्री राम नाम पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले पत्रकारों में स्वदेश से अनिल शर्मा, सहारा समय से गणेश भारद्वाज, ई भास्कर से पवन दीक्षित, जागरण से दीपक चौधरी, न्यूज ओवजर्वर से कौशल शर्मा, पुलिस वाला से मनीष ऋषिश्वर, राज पांडेय, सुनील कांकर के अलावा प्रसिद्ध समाजसेवी प्रो इकबाल अली और समिति प्रमुख मुन्नालाल भारद्वाज प्रमुख नाम रहे।
विज्ञापन