: जस्टिस फॉर भिंड का आवाह्न : भिंड को न्याय दिलाने पांचों विधायक आगे आएं

Admin Sun, Jan 29, 2023

जस्टिस फॉर भिंड आंदोलन के अंतर्गत 300 युवाओं ने बिहारी पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, भिंड से भोपाल, दिल्ली व अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आदि मांगों को लेकर समाजसेवियों के द्वारा चलाए जा रहे जस्टिस फोर भिंड मुहिम के अंतर्गत आज बिहारी पार्क गौरी सरोवर से लहार चुंगी तक रैली निकाली गई जिसमें लगभग तीन सैकड़ा लोगों ने भाग लिया। रैली में तमाम बुद्धिजीवी समाजसेवी, अभिभाषक, भूतपूर्व सैनिक, अध्यापक, युवा युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर जस्टिस फोर भिंड के सदस्य सतीश राजावत के द्वारा बताया गया कि पिछले 3 माह से लगातार लोगों को जागरूक कर रहें एवम् हमारे द्वारा हस्ताक्षर अभियान व मान. मुख्यमंत्री जी को पोस्टकार्ड भी भेजे जा रहे हैं।धीरे धीरे हमारा आंदोलन गति पकड़ रहा है जैसा कि आज की रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया। अगर हमारी मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की भी योजना बनाई जा रही है।हमारा भिंड के पांचों विधानसभा के मान. विधायकों से निवेदन है कि जस्टिस फोर भिंड की मांगों के लिए आप भी प्रयास अपना भरपूर प्रयास करिए अन्यथा हमें मजबूरन आप सभी का पुतला दहन कर आप सभी का विरोध करना पड़ेगा।
हमारी भिण्ड के युवाओं से अपील है आप सभी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में जस्टिस फोर भिंड के साथ जुड़िए और भिंड के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाइए।
भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह के द्वारा बताया गया कि हमारा संघ इस आंदोलन में जस्टिस फोर भिंड के साथ है और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक हार नहीं मानेंगे।दानवीर दीक्षित, बादशाह खान, सहेश सिंह, साकेत सक्सेना, जयदीप सिंह, साकेत सक्सेना, योगेश सिंह, रिशेंद्र राजावत, विक्रांत दीक्षित, हरीश भदौरिया चंद्रभान सिंह, छोटू पंडित, आशीष ओझा, कृष्णा शास्त्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें