: चौधरी सेंट्रल स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा सफल, कई विद्यार्थियों ने प्राप्त किए उत्कृष्ठ अंक

Admin Sat, May 13, 2023

सीबीएसई परीक्षा परिणाम घोषित

भिण्ड - संवाददाता

गत रोज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा XII और X के नतीजे घोषित कर दिए हैं। चौधरी सेंट्रल कॉन्वेंट स्कूल, ग्वालियर रोड, भिंड के छात्रों ने अपनी परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन किया। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें 91% के साथ हरसुल बुधौलिया प्रथम स्थान पर रहे दीक्षा राजावत 91% के साथ द्वितीय स्थान पर रही, एकलव्य त्रिपाठी 82% के साथ तृतीय स्थान पर रहे, युवराज सिंह भदौरिया 81% के साथ चौथे स्थान पर रहे तथा अर्नव चतुर्वेदी 80 % के साथ पांचवे स्थान पर रहे। परिणाम प्राप्त करने के बाद बच्चों में अधिक उत्साह है इसी के साथ पूरे विद्यालय का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 100% रहा
कक्षा 10 के परिणाम में भी छात्रों की मेहनत खूब रंग लाई उनकी मेहनत का परिणाम यह रहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा एवं सुमित शर्मा ने 96% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी के साथ पुशेपन्द्र शर्मा 95.5% , कुमकुम कौरव 90%, अभिषेक शर्मा 89%, तथा प्रगति सिकरवार 85% अंक के साथ द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ एवं पांचवे क्रमशः स्थान पर रहे ! इसके अलावा सुमित शर्मा ने विज्ञान में 100 अंक, पुष्पेंद्र शर्मा ने सामाजिक विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए। 12वीं कक्षा के एकलव्य त्रिपाठी ने अंग्रेजी में 98 अंक प्राप्त किए। इस अवसर चौधरी सेंट्रल कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने बच्चों को बधाई दी एवं उनके सफल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें