: मुख्यमंत्री ने बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए

Admin Wed, Sep 13, 2023

गणेश भारद्वाज - भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुश्री रीमा गुर्जर ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधा-रोपण किया। सुश्री गुर्जर ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में कराटे में स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त किए। सुश्री गुर्जर ट्रैफिक पुलिस थाना भोपाल में पदस्थ हैं। यह उद्याह्न श्यामला हिल्स में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकारी आवास के ठीक सामने बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री करीब 11 बजे विशाल काफिले के साथ श्यामला हिल्स स्तिथ इस निर्माणाधीन उद्यान पहुंचे और करीब एक सैकड़ा समर्थकों नेताओं और अधिकारियों के साथ पौध रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहां केवल पांच मिनिट रुके और पौधरोपण करने के बाद जनदर्शन यात्रा में सम्मिलित होने रवाना हो गए। यहां हम बता दें कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन एक पौधे का रोपण करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री हर्ष जाट, श्री दिनेश वर्मा और रेहटी के पवन शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाए। ग्वालियर, बैतूल और रेहटी के जन-प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें