: मुख्यमंत्री शिवराज एक्टिव मोड में, भिंड के पांच लोगों से की फोन पर चर्चा...
Admin Sun, Jun 18, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज ने भिंड के पांच व्यक्तियों से औचक फोन पर को औचक चर्चा…जानी समस्याएं, निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश
संतुष्टिपरक समाधान हेतु पाँचों व्यक्तियों के घर पहुंचे अफसर
समस्या का निराकरण होने पर, आश्वासन मिलने पर सभी ने मुख्यमंत्री जी का जताया आभार





गणेश भारद्वाज - भिंड
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड जिले की सुनीता देवी, रामकरण प्रजापति, शकुंतला देवी, देवेन्द्र गोयल व मुनेंद्र सिंह भदौरिया से औचक फोन लगा उनसे चर्चा कर समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। पांचों व्यक्तियों द्वारा अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिकायत की जानकारी लेते ही जिले के कलेक्टर को फोन करके शिकायतों का त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान करने हेतु निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी द्वारा मिले निर्देश के अनुपालन में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने संबंधित अधिकारियों का दल गठित कर शिकायतकर्ताओं के घर जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया। जिला प्रशासन अधिकारियों के संयुक्त दल ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंच उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
शिकायकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित कार्रवाई कर हुआ समाधान
जिसमें वार्ड क्रमांक 24 हनुमान नगर जामना रोड़ निवासी सुनीता देवी पत्नी रामशंकर ने बताया कि उन्होंने लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरा था। लेकिन खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं आई। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने जांच की तो पाया गया की सुनीता देवी की डीबीटी इनेबल्ड नहीं है। संबंधित अधिकारियों ने सुनीता के घर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में उनका नवीन डीबीटी इनेबल्ड खाता खुलवाया और आश्वस्त कर कहा कि शीघ्र ही आपके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि आ जायेगी। श्रीमती सुनीता ने जानकारी प्राप्त कर और घर बैठे डीबीटी होने पर संतुष्टि व्यक्त कर मुख्यमंत्री श्री चौहान को त्वरित समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया।
इसी प्रकार नगर पंचायत अकोड़ा वार्ड क्रमांक 12 (गढ़ी मोहल्ला टावर के पास) निवासी रेखा प्रजापति पत्नी शिवसिंह प्रजापति ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत् समग्र आईडी में नाम दर्ज नहीं है। संबंधित अधिकारियों द्वारा दस्तावेज जांच में आधार कार्ड में मध्यप्रदेश के बाहर का पता होने पर दस्तावेज लाड़ली बहना योजना में पात्रता अनुरूप नहीं पाए गए। जिस कारण लाड़ली बहना योजना में रेखा प्रजापति की पात्रता नहीं है। लेकिन अधिकारियों द्वारा आधार कार्ड में दिए पता को बदलवाकर निवास स्थान का पता करने हेतु घर जाकर एनरोलमेंट कर दिया गया है। जिससे शीघ्र ही श्रीमती रेखा प्रजापति का नाम समग्र आईडी में दर्ज होने का आश्वासन दिया। श्रीमती रेखा प्रजापति ने मिली जानकारी पर संतुष्टि व्यक्त कर मुख्यमंत्री श्री चौहान को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी प्रकार थाना उमरी के ग्राम लहरौली निवासी शकुंतला देवी पत्नी श्री रामशंकर ने बताया कि हमारा घर कच्चा है, हम प्रधानमंत्री आवास चाहते हैं, बीपीएल कार्ड नहीं बनाया गया है और ना ही राशन मिलता है। संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके घर जाकर सर्वे किया गया तो सर्वे में प्रधानमंत्री आवास योजना और बीपीएल राशन कार्ड हेतु अपात्र पाई गईं। शकुंतला देवी ने मिली जानकारी पर संतुष्टि व्यक्त कर मुख्यमंत्री श्री चौहान को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने हेतु धन्यवाद दिया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बाराखुर्द के ग्राम छिंगे सिंह का पुरा निवासी देवेंद्र गोयल जो वर्तमान में गुजरात में कार्य करते हैं उन्होंने बताया कि नल जल योजना अंतर्गत पानी की पाइप लाइन कनेक्शन अभी तक नहीं किए गए और ना ही खुदी हुई सड़क का मरम्मत कार्य किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच सड़क मरम्मत कार्य और नल जल योजना के कनेक्शन और टूटे नलों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। देवेंद्र गोयल के परिवारजनों ने सड़क मरम्मत कार्य और पाइप लाइन कनेक्शन, टूटे नलों को ठीक करने हेतु शुरू किए गए कार्य से संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने हेतु धन्यवाद दिया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत पचोखरा निवासी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया। समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा मौका स्थल का निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने हेतु बोर मशीन लगा दी गई है। शीघ्र ही बोर मशीन द्वारा बोर कर हैंडपंप लगा दिया जावेगा।मुनेन्द्र सिंह भदौरिया और उनके परिवारजनों ने मशीन द्वारा बोरिंग कार्य शुरू होने पर संतुष्टि व्यक्त कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन