: कलेक्टर से मुख्यमंत्री ने ली बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी
Admin Fri, Aug 26, 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोपहर में वल्लभ भवन स्टेट सिचुएशन रूम पहुंच प्रदेश चंबल बेसिन में बाढ़ और राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर भिण्ड से ली जानकारी
गणेश भारद्वाज - भिण्ड/ भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वल्लभ भवन स्टेट सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में वर्षा की वर्तमान स्थिति , चंबल बेसिन में बाढ़ और राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए भिण्ड,श्योपुर एवं मुरैना जिला कलेक्टर से चर्चा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश की सतर्क रहे लोगो से अपील करे कि चंबल बेसिन में न जाए, सावधान रहे,राशन,खाने के पैकेट,आवश्यक सामग्री की व्यवस्था रखे।जहां जरूरी है वहां दिन में रेस्क्यू करे, रात का इंतजार न करे।बोट के साथ यदि आवश्यक हो तो हेलीकाप्टर का उपयोग कर लोगो को निकालकर राहत कैंप पहुंचाए।पूरी तरह सावधानी बरते,समन्वय के साथ काम करे ,जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जनभागीदारी के साथ लोगो की मदद करने में जुटे,लोगो को लगातार जागरूक कर सावधानी बरतने को कहे।मुख्यमंत्री कार्यालय और सिचुएशन रूम से लगातार संपर्क में रहे और जो भी जरूरत लगे तुरंत सूचित करे।

इससे पहले प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री का अटेर के विधायक अरविंद सिंह भदोरिया ने भी अटेर क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा किया और प्रभावित जनता से मुलाकात की। श्री भदौरिया के साथ कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एसएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान एसडीएम उदय सिंह सिकरवार और तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। श्री भदौरिया सबसे पहले नावली वृंदावन गांव वोट में सवार होकर पहुंचे और उसके बाद में वह चोमू गांव में पहुंचे।

विज्ञापन