: सिटी सेंट्रल स्कूल रहे प्रथम व द्वितीय स्थान पर...

Admin Tue, Oct 3, 2023

मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा उत्कृष्ठ विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता, जिले भर के 38 विद्यालयों ने की थी भागीदारी
भिंड - संवाददाता

मध्य प्रदेश जैव विविधता बोर्ड द्वारा नगर के शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज में अंचल के सुप्रसिद्ध सिटी सेंट्रल स्कूल (सीबीएसई) ने प्रथम एवं सिटी सेंट्रल हायर सेकेंडरी स्कूल - ऊषा कॉलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय फूप के विद्यार्थी रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वन मंडलाधिकारी मोहम्मद माज ने की ओर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी हरि भुवन सिंह तोमर मंचासीन रहे। मंचस्थ अतिथियों ने विजेताओं को विजय प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।

आज मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्र.1भिण्ड में किया गया। जिसमें भिण्ड जिले के शासकीय और अशासकीय लगभग 38 स्कूलों की टीमों ने सहभागिता की। जिला वन मंडल अधिकारी मोहमंद माज ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जैव विविधता की यह प्रतियोगिता विश्व में पाई जाने वाली लगभग 19 लाख पेड़ पौधों और प्राणियों की प्रजातियों के संरक्षण,महत्व के संबंध में स्कूलों के विद्यार्थियों में जागरुकता, जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण, वनों की अंधाधुंध कटाई, जीवों का अवैध शिकार आदि कारणों से जीवों,पेड़ पौधों की अनेक प्रजातियों के अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। जैव विविधता संरक्षण इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर जिला वन मंडल अधिकारी मोहम्मद माज, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर के अलावा एडीपीसी एवं क्यूज मास्टर सत्यभान सिंह भदौरिया, कस मास्टर दिनेश सिंह भदौरिया, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सत्येंद्र सिंह कुशवाह, सरिता कुशवाह, आशा बघेल,आरती वर्मा, अशोक चौहान, राजेश बेस, इशरत खान,आरती शर्मा व जितेंद्र भदौरिया आदि शिक्षक एवं वनमंडला अधिकारी कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
बिहारी बाल मंदिर परिवार में हर्ष की लहर
बिहारी बाल मंदिर परिवार की संस्था सिटी सेंट्रल स्कूल सीबीएसई व एमपी बोर्ड के द्वारा क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने के चलते स्कूल में हर्ष की लहर व्याप्त हैं। स्कूल प्रबंधन न केवल विद्यार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा है बल्कि उनको शिक्षित करने वाले शिक्षकों को भी बधाई व साधुवाद प्रदान कर रहा है। संस्था के संरक्षक राजेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमारे संस्थानों में पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है। विद्यालय में पठन पाठन करने वाले विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबध हैं। आज जैव विविधता क्विज जीत कर बच्चो ने सिद्ध कर दिया कि सिटी सेंट्रल स्कूल जिले की पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में अब्बल संस्था है। सफल छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में डायरेक्टर आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा, लवली दंडोतिया, ऋचा शर्मा, प्राचार्य पीके शर्मा, शिव कुमार शुक्ला, मनोज मिश्रा, बी एस पाल, कामिनी नामदेव, पवन भदौरिया, लवली यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।

इन विद्यार्थियों ने जीती जैव विविधता क्विज

प्रथम स्थान :-
नैतिक जैन,राहुल शर्मा व श्रेयांश सिंह -
सिटी सेंट्रल सीबीएसई स्कूल भिंड

द्वितीय स्थान :-
रिया जैन
काजल बघेल व मनोज मिश्र

सिटी सेंट्रल स्कूल
तृतीय स्थान:-
पियूष बोहरे,प्रिया बंदा शर्मा व शिवांश भदौरिया -

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूप

विज्ञापन

जरूरी खबरें