: सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर में रातभर मचाई धमाचौकड़ी, 89 घरों में दी दस्तक !
Admin Sat, Jan 28, 2023
गणेश भारद्वाज - भिंड
सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा भिंड शहर में पूरी रात कमिंग चेकिंग अभियान चलाया गया इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में बदमाशों के घरों पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की गई और वारंट तामील कराए गए।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे तथा नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल के निर्देशानुसार नाईट कांबिंग के तहत आदतन अपराधियों,फरारी, स्थाई वारंटियों, की धरपकड़ का अभियान चलाया । अभियान के तहत सीएसपी निशा रेड्डी ,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा ने 05 -स्थाई वारंटी , 20- गिरफ्तारी वारंटी तामील कराए गए साथ ही 16-जमानती वारंटी, 26-समन, भी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से तामिल कराए गए साथ ही 12-निगरानी बदमाशो,10- गुंडों को उनके घर जाकर चेक किया और अपराध से दूर रहने की हिदायत दी ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक देवीदीन अनुरागी, क्रांति राजपूत, प्रधान आरक्षक अवधेश चौहान, त्रवेंद्र, सुनील यादव, गौरव मिश्रा,कमल बघेल,आरक्षक राहुल राजावत, गिर्राज यादव, रवि जादौन, राहुल सिकरवार, दिलीप शाक्य, अनिल शर्मा, महिला आरक्षक रेनू रजक की अहम भूमिका रही।


विज्ञापन