: कलेक्टर ने नर्सिंग आफिसर जिला चिकित्सालय को किया निलंबित
Admin Thu, Jan 4, 2024
जिला चिकित्सालय में बीती रात जच्चा बच्चा की मौत के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन
नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई जच्चा बच्चा की मौत !

भिण्ड - संवाददाता
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने राजकुमारी तोमर नर्सिंग आफिसर जिला चिकित्सालय भिण्ड को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 क में निहित प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में नर्सिंग स्टाफ तोमर का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भिण्ड नियत किया जाता है। तोमर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होगा।
राजकुमारी तोमर नर्सिंग आफिसर जिला चिकित्सालय भिण्ड के द्वारा लेवर रूम बेबी सिस्टर जिला चिकित्सालय भिण्ड दिनांक 3 एवं 4 की मध्य रात्रि के दौरान रेखा पत्नी चरण सिंह के इलाज में लापरवाही एवं परिचारक रेखा की सास के बुलाने पर भी ध्यान न दिया जाकर अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का घोतक है।
जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिण्ड को सौंपी जांच
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय भिण्ड में रेखा पत्नि श्री चरण सिंह की प्रसव के दौरान मृत्यु होने पर इलाज में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया अथवा नहीं की जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिण्ड को मजिस्ट्रियल जांच हेतु आदेशित किया गया।
विज्ञापन