: आंगनवाड़ी केंद्र पर कलेक्टर ने चखा नाश्ता, जांची गुणवत्ता

Admin Sat, Jul 30, 2022

कलेक्टर ने विरधनपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पहुँच बच्चों को दिए जा रहे नाश्ते की गुणवत्ता देखने के साथ अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के साथ बैठ,नाश्ता-भोजन सहित अन्य दी जा रही सुविधाओं के संबंध में बात की

भिण्ड - गणेश भारद्वाज

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने विरधनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए बनाए गए नाश्ते की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र पर सफाई, बच्चों को पर्याप्त मात्रा में नाश्ता और मध्यान्ह भोजन सहित अन्य पोषण आहार सामग्री का वितरण समय पर और नियमित रूप से किया जाए।इसी के साथ उन्होंने बच्चों के लिए आमला कैंडी एवं आइअर्न फ़ॉलिक सिरप भी वितरित किए।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के साथ बैठ नाश्ता-भोजन सहित अन्य दी जा रही सुविधाओं के संबंध में बात की ।इस दौरान सीएमएचओ श्री यूपीएस कुशवाह,महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल ग़फ़्फ़ार सहित उपस्वास्थ केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर,बीएमओ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें