: कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा 8 अक्तूबर को अटेर में

Admin Fri, Oct 6, 2023


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और फूल सिंह बरैया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता करेंगे शिरकत

भिण्ड - संवाददाता

भिण्ड में भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ संविधान बचाओ - संकल्प सभा अटेर विधानसभा अंतर्गत में तोर का पुरा (शिकारगण)में आयोजित की जाएगी। इस विशाल आमसभा में मुख्य-अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, एवं वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया जी शिरकत करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेवाराम जाटव विधायक गोहद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती संजू जाटव जी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव जयश्रीराम बघेल, श्रीमती सुशीला नरवरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी विधानसभा अटेर पूर्व विधायक हेमंत कटारे के हवाले से कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने दी। श्री भारद्वाज ने बताया कार्यक्रम आठ अक्टूबर को प्रात: ११ बजे होगा। जिसमे अटेर क्षेत्र के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। कार्यक्रम में जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पधाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें