: सूरपुरा में बना नकल प्रकरण, अब तक 6 नकलची पकड़े
Admin Fri, Mar 10, 2023

कलेक्टर डा. सतीश कुमार एस ने हायर सेकेण्डरी की चल रही परीक्षाओं का किया निरीक्षण
हायर सेकेण्डरी के बायोलॉजी विषय की परीक्षा में कुल 7000 छात्र-छात्राओं में से 6691 उपस्थित रहे, 309 रहे अनुपस्थित, एक नकल प्रकरण दर्ज…
गणेश भारद्वाज, भिण्ड
हायर सेकेण्डरी के बायोलॉजी विषय की परीक्षा में कुल 7000 छात्र-छात्राओं में से 6691 उपस्थित रहे, 309 अनुपस्थित रहे, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सुरपुरा में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बायोलॉजी विषय के प्रश्न पत्र की चल रही परीक्षा में जैन उ.मा.वि., शा.मा.वि बुनियादी जेल रोड़, शा.डाइट भिण्ड परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित भयमुक्त परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जावे कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था ठीक होना चाहिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में ड्यूटी के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों की उपस्थिति एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा केन्द्र में शामिल विभिन्न स्कूल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
कभी एक दिन में पकड़े जाते थे सैकड़ों नकलची, परीक्षा केंद्रों पर होता था उत्पात
वर्ष 2016 से पहले जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान 1 दिन में सैकड़ों की संख्या में नकल प्रकरण बना करते थे, 2016 में तत्कालीन कलेक्टर डो इलैया राजा टी के निर्देशन में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण कुमार इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के द्वारा चलाए गए नकल विरोधी अभियान से जिले में नकल का नामोनिशान मिट गया अब बोर्ड परीक्षाओं में जो नकल प्रकरण कम बनते हुए दिखाई देते हैं उसके पीछे इन्हीं अधिकारियों की मेहनत फलती फूलती हुई दिखाई देती है। हालांकि उसके बाद जितने भी कलेक्टर आए उन्होंने इस गति को लगातार जारी रखा इस बार तो वर्तमान कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वालों पर रासुका तक लगाने एलान कर दिया जिससे परीक्षा केंद्रों के बाहर कोई भी व्यक्ति भटकता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। कहा जा सकता है कि बोर्ड परीक्षाओं से जिले में नकल का सफाया हो चुका है हालांकि स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में नकल अभी भी चलती हुई दिखाई देती है इसके लिए न तो जिला प्रशासन के द्वारा कोई खास इंतजाम किए गए हैं और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा।
विज्ञापन