: बेटियां हमारा गौरव हैं इन्हें सम्मान और सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी : मंजू चतुर्वेदी
Admin Sun, Mar 9, 2025

महिला ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट ने जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित
आध्यात्मिक और दिव्य वातावरण में महिला दिवस हुआ भव्य आयोजन
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
महिला ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष एवं ब्राह्मण सभा भिण्ड की महिला अध्यक्ष श्रीमती उमा राजौरिया द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार के सहयोग से अखंड रामायण का पाठ एवं गायत्री महायज्ञ करके जिले की विभिन्न क्षेत्रों में भिंड का नाम रोशन करने वाली की बेटियों का सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमती मंजू चौधरी ने कहा कि जिन्होंने भिंड की माटी का नाम देश-विदेश में रोशन किया है उन्हें आज सम्मानित करके हम सब गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट के भिंड जिला अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश जोशी, अंतरराष्ट्रीय युवा ब्राह्मण संगठन ट्रस्ट के संभागीय अध्यक्ष विक्रम उपाध्याय, युवा ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट के प्रदेश सचिव सौरव बौहरे, युवा ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के जिला अध्यक्ष मार्कंडेय शर्मा, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू, राहुल थापक, आदित्य पुरोहित पुरखा, शैलेश संजू सिंह, आरती पाठक, सीमा त्रिपाठी, सपना दुबे, राधे गोपाल यादव , सुनीता सोनी, कृष्ण गोपाल तिवारी , राम प्रकाश सविता, जगदीश श्रीवास्तव एवं सूरज गौड़ उपस्थित रहे।

इन महिला एवं बालिकाओं को मिला सम्मान
मोहिनी बघेल : राष्ट्रीय माय भारत कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ वक्ता के लिए गुजरात भुज कच्छ में सम्मानित।
सत्या तोमर : ब्राउन बेल्ट वॉटर स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट राज्य स्तरीय मेडलिस्ट
साक्षी शर्मा: ब्लैक बेल्ट 2025 प्रशिक्षक
मांधवी चौधरी : ब्लैक बेल्ट 2025 प्रशिक्षक कराटे केंद्रीय विद्यालय योग में डिप्लोमा
माधुरी पंकज: योग, में डिप्लोमा एवं नेशनल यूनिवर्सिटी प्लेयर तलवारबाजी निशानेबाजी बालिकाओं को आत्म रक्षार्थ प्रशिक्षण नवोदय विद्यालय।
रेनू भदौरिया : कवित्री श्रेष्ठ वक्ता और प्रशिक्षक कराटे मेहगांव
गीतू तोमर: ब्राउन बेल्ट बेल्ट योग , वॉटर स्पोर्ट्स स्टेट मेडलिस्ट
तृप्ति राजावत: नेशनल प्लेयर वेटलिफ्टिंग पावरलिफ्टिंग
इन सभी भिंड के गौरवोंको माता गायत्री की मूर्ति ,साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

विज्ञापन