: राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड में उदोतगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के दीपक का मॉडल देश में प्रथम स्थान पर
Admin Thu, Sep 19, 2024

11वी नेशनल लेवल प्रोजेक्ट एण्ड एक्जीबिशन कॉम्पटीशन 2024(11th NLEPC 2024) का आयोजन, भिंड अटेर के उदोतगढ हायर सेकेंडरी स्कूल के दीपक अब्बल, दिल्ली के प्रगति मैदान में सम्मानित
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
जिले के अटेर विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदोतगढ़ के छात्र दीपक पुत्र रामशंकर का अपने विद्यालय के गाइड टीचर मनोज कुमार कौशल के मार्गदर्शन में तैयार मॉडल का राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 17-18 सितम्बर 2024 ITPO प्रगति मैदान,न्यू दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप प्रथम स्थान पर चयनित होने पर आज दिनांक 19 सितम्बर 2024 को विज्ञान भवन, न्यू दिल्ली में पुरुस्कृत किया गया जिसमें श्री अभय करांडीकर जी सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग न्यू दिल्ली भारत सरकार एवं श्री अनिल डी.सहस्त्रबुद्धे जीचेयरपर्सन राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान अहमदाबाद के एवं डॉ. नमिता गुप्ता जी हेड ऑफ इंस्पायर मानक- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग न्यू दिल्ली भारत सरकार आदि गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुरुस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विगत माह 11-12 जुलाई तक LNCT UNIVERSITY BHOPAL में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए हुए कुल 130 प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी
उसमें से छात्र दीपक कक्षा 10वी (वर्तमान कक्षा 12वी अध्ययनरत)के माॅडल सहित कुल 10 श्रेष्ठ मॉडल्स का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 के अन्तर्गत आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 के लिए चयन हुआ ।

दिनांक 17-18 सितम्बर स्थान ITPO प्रगति मैदान, न्यू दिल्ली में 11वी नेशनल लेवल प्रोजेक्ट एण्ड एक्जीबिशन कॉम्पटीशन 2024(11th NLEPC 2024) का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 350 प्रतिभागियों ने सहभागिता की एवं प्रदर्शनी का निर्णायक मंडल के द्वारा गहन अवलोकन किया गया और उसमें से कुल 31 श्रेष्ठ मॉडल्स का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया जिसमें से जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदोतगढ़ विकासखण्ड अटेर के छात्र दीपक के मॉडल का सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में प्रथम स्थान पर चयन हुआ एवं पुरुस्कृत किया गया जो कि विद्यालय, अटेर विकासखण्ड एवं समूचे भिण्ड जिले के लिए अत्यंत ही गौरवान्वित व प्रेरणादायी उपलब्धि है।
छात्र का इस उत्कृष्ट उपलब्धि को हासिल करने के सफर में विद्यालय प्राचार्य श्री इन्द्रपाल सिंह नागर जी, श्री के.जी.शर्मा जी बी.ई.ओ. अटेर, श्री सत्यभान सिंह भदौरिया जी जिला विज्ञान अधिकारी एवं श्री संजीव दूरवार जी ADPC भिण्ड का निर्देशन व प्रेरणा के तौर पर सराहनीय योगदान रहा जिसके लिए आप सभी व जिला शिक्षा अधिकारी महोदय भिण्ड एवं जिलाधीश संजीव कुमार श्रीवास्तव को बहुत बहुत बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन