: कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर देवाशीष ने शिकायत की पर संध्या राय ने प्रतिक्रिया तक नहीं दी...
Admin Sun, Apr 28, 2024

उमरी में आयोजित चुनावी सभा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षने देवाशीष जारारिया पर भाजपा से पैसे लेने का आरोप लगाया था तो पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भाजपा सांसद संध्या राय के पति को कहा था कमीशन खोर
https://youtu.be/3E_2R56iaK0?si=YBhqfptKGl8Te4iBसुने क्या बोले थे जीतू पटवारीगणेश भारद्वाज - भिंड
कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऊमरी की चुनावी सभा में बसपा प्रत्याशी देवाशीष करारिया पर भाजपा कसे पैसे लेने का आरोप लगाया तो देवाशीष ने गोहद चौराहा थाना पहुंचकर एक शिकायती आवेदन देकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वही कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भाजपा सांसद संध्या राय के पति पर सांसद निधि में कमीशन खोरी का बड़ा और गंभीर आरोप।लगाया। लेकिन सांसद संध्या राय के द्वारा इस विषय में शिकायत की तो बात छोड़िए कोई प्रतिक्रिया तक नहीं दी हैं।
भिण्ड के ऊमरी कस्बे में शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के द्वारा एक आमसभा को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और अब बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी देवाशीष जरारिया को बिकाऊ बता दिया। वहीं अरुण यादव ने भाजपा सांसद संध्या राय के पति को कमीशन खोर बता दिया। पटवारी ने देवाशीष जरारिया पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह नोटों की खातिर बिक गया और कांग्रेस के खिलाफ बसपा से चुनाव लड़ रहा है। जीतू पटवारी ने यहां तक कहा कि देवाशीष जरारिया को उन्होंने अपने साथ 1 घंटे गाड़ी में बिठाया और समझाया कि फूल सिंह बरैया के सांसद बनने के बाद खाली होने वाली भांडेर विधानसभा सीट से देवाशीष को ही विधायक का चुनाव लड़वाएँगे। लेकिन इसके बावजूद वह कांग्रेस छोड़कर बसपा में चले गए। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा से माल मिल गया इसलिए यह मायावती से टिकिट लाया। मायावती ने कहा है कि कांग्रेस को हराओ। जीतू पटवारी के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई और बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप बौद्ध द्वारा शनिवार को ही वीडियो जारी कर इसको आपत्तिजनक बताते हुए थाने में आवेदन देने की बात कही गई। वहीं शनिवार देर शाम को ही देवाशीष जरारिया द्वारा गोहद चौराहा थाना पहुंचकर जीतू पटवारी के खिलाफ एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन दिया गया। वहीं दूसरी ओर संध्या राय या उनके पति सुमन राय के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बयान पर कोई प्रतिक्रिया तक नहीं दी गई है। अब कोई प्रतिक्रिया न करने के पीछे उनकी क्या मंशा है यह बात सामने नहीं आई है। श्री यादव भिंड में यादव वोटरों को रिझाने आए थे वही यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव भी भिंड में आकर संध्या राय के समर्थन में रोड शो कर गए हैं। हालाकि रथ खराब होने की वजह से वे बीच में ही रोड शो छोड़कर वापस भोपाल चले गए थे।
https://youtu.be/iyP5XG-vyOc?si=oGCkHliEvH5tUBeXअरुण यादव का गंभीर आरोप
विज्ञापन