: सांसद से दिव्यांग संगठन की मांग : भिंड में ही बनें रेलवे कंसेशन पास

Admin Sat, Jan 14, 2023

विकलांग बल प्रदेश सचिव सौरव बघेल ने दिया सांसद महोदय जी को दो सूत्रीय विज्ञापन

भिण्ड - गणेश भारद्वाज

आज 14 जनवरी को निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड भिंड में आयोजित दिव्यांग निशुल्क सहायक उपकरण कार्यक्रम के अवसर पर विकलांग बल राज्य सचिव सौरभ बघेल ने दो सूत्रीय ज्ञापन भिण्ड -दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय जी को दिया जिसमे पहली और प्रमुख माँग थी कि भिण्ड जिले के विकलांग जन का रेलवे कंसेशन पास भिण्ड रेलवे स्टेशन से जमा होकर बने, अभी ये विकलांग रेलवे पास ग्वालियर लोको पायलट ऑफिस में डॉक्यूमेंट जमा होकर झाँसी से जारी होता है इस कारण भिण्ड जिले के विकलांग जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता l दूसरी माँग थी कि भिण्ड जिले के प्रत्येक तहसील स्तर विकलांग जन के लिए यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड (UDID CARD ) बनबाने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाये, अभी भिण्ड जिले मै केवल जिला अस्पताल भिण्ड मै ही ये कार्ड बन रहे है भिण्ड तहसील जैसे लहार, रौन अटेर गोहद मेहगांव आदि क्षेत्र के विकलांग जन भिण्ड आने के लिए अनेक परेशानीयों का सामना करके भिण्ड आ पा रहे है अभी ग्रामीण क्षेत्र के विकलांग जन इस कार्ड से बंचित है
ज्ञापन देने के लिए मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुशवाह गिरार्ज सिंह सिंटू यादव लहार अध्यक्ष संजय सिंह भानु प्रताप दोहरे नंद किशोर बघेल नरेंद्र बघेल राजवीर टेलर मास्टर आरती राजावत नितिन शाक्य जिर्राज गुर्जर नरेंद्र महेश श्रीवास्तव कोमल जाटव प्रिंस शर्मा संतोष बघेल मान सिंह पाल उमेश पिंटू आदि मौजूद रहे।

भिंड दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय को ज्ञापन सौंपते दिव्याग जन

विज्ञापन

जरूरी खबरें